Every question from the Hindi Literature Optional papers of UPSC Mains 2022, placed in its syllabus unit and checked against all questions asked from 2013 to 2021. See what was familiar, what came back and what was new.
Other years:
What stood out in 2022
- More marks than usual: हिंदी साहित्य का इतिहास (90 marks, against an average of 77); नाटक और रंगमंच (45 marks, against an average of 33).
- Fewer marks than usual: हिंदी गद्य की अन्य विधाएँ (15 marks, against an average of 29); कथा साहित्य (30 marks, against an average of 41).
- 4 questions were close repeats of an earlier paper: Q1a (Paper I), first seen in 2015; Q2a (Paper I), first seen in 2017; Q2c (Paper I), first seen in 2021; Q3b (Paper I), first seen in 2021.
- Every question came from a topic UPSC had asked recently.
Which units got the marks in 2022
Marks asked from each unit in 2022 (dark bar) against its average for 2013–2021 (grey bar).
Paper I
| Unit | 2022 | Average 2013–21 |
|---|---|---|
| हिंदी भाषा और नागरी लिपि का इतिहास | 200 | 199 |
| हिंदी साहित्य का इतिहास | 90 | 77 |
| कथा साहित्य | 30 | 41 |
| नाटक और रंगमंच | 45 | 33 |
| आलोचना | 20 | 22 |
| हिंदी गद्य की अन्य विधाएँ | 15 | 29 |
Paper II
| Unit | 2022 | Average 2013–21 |
|---|---|---|
| खंड क: काव्य | 200 | 200 |
| खंड ख: गद्य | 200 | 200 |
A question that fits two units is split equally between them.
Paper I
Q1a. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: हिन्दी के विकास में अपभ्रंश का योगदान (10 marks)
Q1b. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: अमीर ख़ुसरो की काव्य-भाषा का महत्त्व (10 marks)
Q1c. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: रहीम की कविता की प्रासंगिकता (10 marks)
Q1d. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: सिद्ध-नाथ साहित्य में प्रयुक्त खड़ी बोली का स्वरूप (10 marks)
Q1e. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: स्वातंत्र्योत्तर भारत में हिंदी के विकास में आने वाली चुनौतियाँ (10 marks)
Q2a. पश्चिमी हिंदी की प्रमुख बोलियों का संक्षिप्त परिचय दीजिए । (20 marks)
Q2b. दक्खिनी हिन्दी की प्रमुख विशेषताओं का निरूपण कीजिए । (15 marks)
Q2c. अवधी की व्याकरणिक विशेषताओं का निरूपण कीजिए । (15 marks)
Q3a. हिन्दी में पारिभाषिक शब्दावली के निर्माण की वर्तमान दशा पर प्रकाश डालिए । (20 marks)
Q3b. पहाड़ी हिन्दी की प्रमुख बोलियों का संक्षिप्त परिचय दीजिए । (15 marks)
Q3c. अवहट्ठ का सामान्य परिचय दीजिए । (15 marks)
Q4a. देवनागरी लिपि के महत्त्व का आकलन कीजिए । (20 marks)
Q4b. ‘आधुनिक काल में काव्य-भाषा के रूप में खड़ी वोली का विकास ब्रज के स्थान पर क्यों हुआ’ – इस कथन की तर्कपूर्ण व्याख्या कीजिए । (15 marks)
Q4c. तकनीक की भाषा के रूप में हिन्दी के सामने आने वाली चुनौतियों का वर्णन कीजिए । (15 marks)
Q5a. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: रामचन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया हिन्दी साहित्य का काल-विभाजन (10 marks)
Q5b. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: कबीर की काव्य-भाषा (10 marks)
Q5c. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: सूरदास का विरह-वर्णन (10 marks)
Q5d. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: हिन्दी की प्रगतिवादी समीक्षा (10 marks)
Q5e. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणियाँ लिखिए: हजारी प्रसाद द्विवेदी का हिंदी आलोचना में योगदान (10 marks)
Q6a. ‘बिहारी शृंगार रस के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं’ – इस कथन की सार्थकता सिद्ध कीजिए । (20 marks)
Q6b. हिंदी उपन्यास के विकास में प्रेमचंद के योगदान का आकलन कीजिए । (15 marks)
Q6c. भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटकों में चित्रित राष्ट्रीय-चेतना को स्पष्ट कीजिए । (15 marks)
Q7a. ‘अज्ञेय’ के काव्य की प्रमुख विशेषताओं का निरूपण कीजिए । (20 marks)
Q7b. मंचन की दृष्टि से जयशंकर ‘प्रसाद’ के नाटकों का मूल्यांकन कीजिए । (15 marks)
Q7c. महादेवी वर्मा के संस्मरणों के महत्त्व का आकलन कीजिए । (15 marks)
Q8a. “नागार्जुन जनवादी कवि हैं” – इस कथन की तर्कसंगत व्याख्या कीजिए । (20 marks)
Q8b. कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित नारी-चेतना पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए । (15 marks)
Q8c. जगदीशचन्द्र माथुर की नाट्य-कला का संक्षिप्त विवेचन कीजिए । (15 marks)
Paper II
Q1a. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: पीछै लागा जाइ था, लोक वेद के साथि ।
आगै थैं सतगुर मिल्या, दीपक दीया हाथि ॥
दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट ।
पूरा किया बिसाहुणां, बहुरि न आँवौं हट्ट ॥ (10 marks)
Q1b. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: बेद पुरान बिहाइ सुपंथ कुमारग कोटि कुचाल चली है ।
काल कराल, नृपाल कृपालन राज समाज बड़ोई छली है ॥
बर्न-बिभाग न आस्रम धर्म, दुनी दुख-दोष-दरिद्र दली है ।
स्वारथ को परमारथ को कलि राम को नाम प्रताप बली है ॥ (10 marks)
Q1c. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: रससिंगार-मंजनु किए, कंजनु भंजनु दैन ।
अंजनु रंजनु हूँ बिना खंजनु गंजनु नैन ॥
तो पर वारौं उरबसी, सुनि, राधिके सुजान ।
तू मोहन कै उर बसी ह्वै उरबसी-समान ॥ (10 marks)
Q1d. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: कौन हो तुम वसंत के दूत विरस पतझड़ में अति सुकुमार ।
घन-तिमिर में चपला की रेख, तपन में शीतल मंद बयार ।
नखत की आशा-किरण समान, हृदय के कोमल कवि की कांत –
कल्पना की लघु लहरी दिव्य, कह रही मानस-हलचल शांत । (10 marks)
Q1e. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: धिक् जीवन को जो पाता ही आया विरोध,
धिक् साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध ।
जानकी ! हाय, उद्धार प्रिया का हो न सका । (10 marks)
Q2a. भाव, भाषा एवं विचार की दृष्टि से निराला की ‘कुकुरमुत्ता’ कविता का मूल्यांकन कीजिए । (20 marks)
Q2b. “गुप्त जी ने ‘भारत-भारती’ में अतीत का गौरव गान, वर्तमान को रचनात्मक ऊर्जा एवं जागरण का संदेश देने हेतु किया है ।” स्पष्ट कीजिए । (15 marks)
Q2c. ‘असाध्य वीणा’ कविता का मूल स्रोत क्या है? कवि ने कविता-सृजन की प्रक्रिया को किन स्तरों पर प्रस्तुत किया है? (15 marks)
Q3a. “सूरदास द्वारा भ्रमरगीत प्रसंग की योजना का मुख्य उद्देश्य निर्गुण पर सगुण की विजय दिखाना है ।” इस कथन की युक्तिसंगत समीक्षा कीजिए । (20 marks)
Q3b. “जायसी ने नागमती के वियोग-वर्णन द्वारा नारी की व्यथा-कथा को प्रस्तुत किया है ।” इस कथन से आप कितने सहमत हैं, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए । (15 marks)
Q3c. “दिनकर ने ‘कुरुक्षेत्र’ में युधिष्ठिर और भीष्म के माध्यम से अपने ही मानसिक अंतर्द्वंद्वों को अभिव्यक्त किया है ।” कथन का तर्कपूर्ण विवेचन कीजिए । (15 marks)
Q4a. कबीर-वाणी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कितनी प्रासंगिक है? उदाहरण सहित लिखिए । (20 marks)
Q4b. ‘ब्रह्मराक्षस’ अस्तित्ववादी मान्यताओं और खंडित व्यक्तित्व का प्रतीक है । इस कथन के आलोक में ‘ब्रह्मराक्षस’ कविता की मूल संवेदना पर प्रकाश डालिए । (15 marks)
Q4c. ‘हरिजन गाथा’ कविता के आधार पर नागार्जुन की जनवादी दृष्टि की मीमांसा कीजिए । (15 marks)
Q5a. निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: जिसका मन अपने वश में नहीं है, वही दूसरे के मन का छंदावर्तन करता है, अपने को छिपाने के लिए मिथ्या आडंबर रचता है, दूसरों को फँसाने के लिए जाल बिछाता है । कुटज सब मिथ्याचारों से मुक्त है । वह वशी है । वह वैरागी है । (10 marks)
Q5b. निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: कौन कहता है कि हम-तुम आदमी हैं । हममें आदमियत कहाँ? आदमी वह है जिसके पास धन है, अख़्तियार है, इलम है । हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए पैदा हुए हैं । (10 marks)
Q5c. निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: संपूर्ण संसार कर्मण्य वीरों की चित्रशाला है । वीरत्व एक स्वावलंबी गुण है । प्राणियों का विकास संभवतः इसी विचार के ऊर्जित होने से हुआ है । जीवन में वही तो विजयी होता है जो दिन-रात ‘युद्धस्व विगतज्वरः’ का शंखनाद सुना करता है । (10 marks)
Q5d. निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: परलोक में अधिक भोग का अवसर पाने की कामना से किया गया यह त्याग त्याग नहीं । तुम्हारी आशा और विश्वास के अनुसार यह त्याग भोग की आशा का मूल्य है, भोग की इच्छा है तो साधन रहते भोग करो । (10 marks)
Q5e. निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: काव्य-साहित्य और अन्य कलाएँ मूलतः सृजनात्मक हैं, अतः उनमें राजनीति के कार्य-विभाजन जैसा कोई विभाजन संभव ही नहीं होता । कोई भी सच्चा कलाकार ध्वंसयुग का अग्रदूत रहकर निर्माण का भार दूसरों पर नहीं छोड़ सकता, क्योंकि उसकी रचना तो निर्माण तक पहुँचने के लिए ही ध्वंस का पथ पार करती है । (10 marks)
Q6a. ‘भारत दुर्दशा’ नाटक अंग्रेज़ी राज्य की अप्रत्यक्ष रूप से कटु और सच्ची आलोचना है । विश्लेषण कीजिए । (20 marks)
Q6b. “ ‘दिव्या’ इतिहास नहीं, ऐतिहासिक कल्पना मात्र है ।” इस कथन के आधार पर ‘दिव्या’ उपन्यास में इतिहास और कल्पना के समन्वय का विवेचन कीजिए । (15 marks)
Q6c. ‘गोदान’ की भाषा और उसके शिल्प की विशेषताएँ बताइए । (15 marks)
Q7a. “ ‘आषाढ़ का एक दिन’ की मल्लिका स्वाधीन चेता स्त्री के जीवन के स्वाभिमान और विडंबना को चरितार्थ करती है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । (20 marks)
Q7b. ‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ निबंध की ललित निबंध के रूप में तात्त्विक समीक्षा कीजिए । (15 marks)
Q7c. “ ‘महाभोज’ उपन्यास राजनीतिक विकृतियों का सच्चा दस्तावेज़ है ।” इस कथन से आप कितने सहमत हैं, तर्कसंगत मीमांसा कीजिए । (15 marks)
Q8a. ‘कविता क्या है’ निबंध के आधार पर आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य विषयक विचार प्रस्तुत कीजिए । (20 marks)
Q8b. ‘नयी कहानी’ की अवधारणा के संदर्भ में निर्मल वर्मा की कहानी ‘परिंदे’ की समीक्षा कीजिए । (15 marks)
Q8c. ‘मैला आँचल’ उपन्यास की भाषा, परिवेश को जीवंत करने में कितनी सफल सिद्ध हुई है? उदाहरण सहित विवेचन कीजिए । (15 marks)
Spotted something wrong?
If a question is in the wrong unit or a match looks wrong, please report an error.
Related: Overall Hindi Literature PYQ analysis · Year-wise question papers · Topic-wise PYQs

