Here are all 247 questions on खंड ख: गद्य asked in UPSC Hindi Literature Optional Paper II (2005–2026), arranged under the 10 topics of this unit. Within each topic the latest questions come first.
Each question ends with a code such as [2024/15m/3b] – the year, the marks, the word limit (where UPSC set one) and the question number in the paper.

2.1] भारतेंदु
19 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘भारत दुर्दशा’ अतीत गौरव की चमकदार स्मृति है; आँसू भरा वर्तमान है और भविष्य निर्माण की प्रेरणा है।” – इस कथन की समीक्षा कीजिए। [2025/20m/7a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘भारत-दुर्दशा’ की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिए । [2024/15m/7b]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘भारत दुर्दशा’ एक प्रतीकात्मक नाटक है। विश्लेषण कीजिए। [2023/15m/6c]
‘भारत दुर्दशा’ नाटक अंग्रेज़ी राज्य की अप्रत्यक्ष रूप से कटु और सच्ची आलोचना है । विश्लेषण कीजिए । [2022/20m/6a]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘भारत-दुर्दशा’ अतीत गौरव की चमकदार स्मृति है, आँसू भरा वर्तमान है और भविष्य-निर्माण की भव्य प्रेरणा है।” इस कथन की विवेचना कीजिए। [2021/20m/7a]
“ ‘भारत दुर्दशा’ नाटक में व्यंग्य को एक जबरदस्त हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है ।” स्पष्ट कीजिए । [2020/20m/6a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) फूट, डाह, लोभ, भय, उपेक्षा, स्वार्थपरता, पक्षपात, हठ, शोक, अश्रुमार्जन और निर्बलता – इन एक दरजन दूती और दूतों को शत्रुओं की फौज में हिला-मिलाकर ऐसा पंचामृत बनाया कि सारे शत्रु बिना मारे घंटा पर के गरुड़ हो गए । [2019/10m/5b]
‘भारत दुर्दशा’ में अपने समय की विभीषिका का चित्रण हुआ है ।’ स्पष्ट कीजिए । [2019/15m/6b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) भगवान् सोम की मैं कन्या हूँ । प्रथम वेदों ने मधु नाम से मुझे आदर दिया । फिर देवताओं की प्रिया होने से मैं सुरा कहलाई और मेरे प्रचार के हेतु श्रौत्रामणि यज्ञ की सृष्टि हुई । स्मृति और पुराणों में भी प्रवृत्ति मेरी नित्य कही गई । तंत्र केवल मेरी ही हेतु बने । संसार में चार मत बहुत प्रबल हैं । इन चारों में मेरी चार पवित्र प्रेम मूर्ति विराजमान हैं । [2018/10m/5a]
‘नाट्यरासक’ या ‘लास्यरूपक’ की शिल्प-विधि की दृष्टि से ‘भारत दुर्दशा’ का तात्त्विक मूल्यांकन कीजिए । [2018/15m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) हा ! भारतवर्ष को ऐसी मोहनिद्रा ने घेरा है कि अब उसके उठने की आशा नहीं । सच है, जो जान बूझकर सोता है उसे कौन जगा सकेगा? हा दैव ! तेरे विचित्र चरित्र हैं, जो कल राज करता था वह आज जूते में टांका उधार लगवाता है । कल जो हाथी पर सवार फिरते थे, आज नंगे पाँव बन-बन की धूल उड़ाते फिरते हैं । [2017/10m/5a]
‘भारत-दुर्दशा’ प्रायः कथाविहीन, घटनाविहीन नाट्य-रचना है । फिर भी इसके मंचन की संभावनाएँ कम नहीं हैं ।’ अभिनेयता की दृष्टि से विवेचन कीजिए । [2017/20m/7a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) कीजिए और उनका सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: हाय ! भारत को आज क्या हो गया है? क्या निस्संदेह परमेश्वर इससे ऐसा ही रूठा है? हाय, क्या अब भारत के फिर वे दिन न आवेंगे? हाय, यह वही भारत है, जो किसी समय सारी पृथ्वी का शिरोमणि गिना जाता था । [2016/10m/5a]
‘भारत दुर्दशा’ का इच्छित आदर्श क्या है? समीक्षात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए । [2016/15m/8c]
“भारतेन्दु के कुछ नाटकों में गदर की साहित्यिक प्रतिक्रिया प्रकट हुई है।” ‘भारत दुर्दशा’ के विशेष संदर्भ में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए। [2015/20m/6a]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उसके रचनात्मक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: “महाराज, वेदान्त ने बड़ा ही उपकार किया। सब हिन्दू ब्रह्म हो गये। किसी की इतिकर्त्तव्यता बाकी ही न रही। ज्ञानी बनकर ईश्वर से विमुख हुए, रुक्ष हुए, अभिमानी हुए और इसी से स्नेहशून्य हो गए। जब स्नेह ही नहीं तब देशोद्धार का प्रयत्न कहाँ!” [2013/10m/5a]
‘भारत-दुर्दशा’ में तत्कालीन समाज का जो प्रतिबिम्बन हुआ है, वह आज कहाँ तक प्रासंगिक है? युक्तियुक्त विवेचना कीजिए । [2011/0m/6a]
किन्हीं तीन गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके अभिव्यक्तिपरक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: वेदान्त ने बड़ा ही उपकार किया । सब हिन्दू ब्रह्म हो गए । किसी को इतिकर्त्तव्यता बाक़ी ही न रही । ज्ञानी बनकर ईश्वर से विमुख हुए, रूक्ष हुए, अभिमानी हुए और इसी से स्नेहशून्य हो गए । जब स्नेह ही नहीं तब देशोद्धार का प्रयत्न कहाँ ! [2010/20m/5a]
भारत-दुर्दशा का हिन्दी नव जागरण से क्या सम्बन्ध है? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए । [2009/60m/6b]
2.2] मोहन राकेश
24 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘आषाढ़ का एक दिन’ साहित्यकार और राजसत्ता के बीच के जटिल संबंध का परीक्षण करता है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2026/15m/7b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: मैं जीवन में पहली बार समझ पाई कि क्यों कोई पर्वत-शिखरों को सहलाती मेघ-मालाओं में खो जाता है, क्यों किसी को अपने तन-मन की अपेक्षा आकाश में बनते-मिटते चित्रों का इतना मोह हो रहता है। [2025/10m/5a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक के आधार पर लेखक के नारी संबंधी दृष्टिकोण पर प्रकाश डालिए। [2025/15m/8b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘आषाढ़ का एक दिन’ के आधार पर मोहन राकेश की नाट्य-कला की समीक्षा कीजिए । [2024/20m/6a]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: “वह बहुत अद्भुत अनुभव था माँ, बहुत अद्भुत! नीलकमल की तरह कोमल और आर्द्र, वायु की तरह हल्का और स्वप्न की तरह चित्रमय! मैं चाहती थी उसे अपने में भर लूँ और आँखें मूँद लूँ।” [2023/10m/5d]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘आषाढ़ का एक दिन’ की नाट्य-वस्तु में मंचन-क्षमता की सुरक्षा, भावना और यथार्थ का सामंजस्य, जीवन की कटुता और असफलता का निरूपण पाया जाता है। इसे स्पष्ट कीजिए। [2023/20m/7a]
“ ‘आषाढ़ का एक दिन’ की मल्लिका स्वाधीन चेता स्त्री के जीवन के स्वाभिमान और विडंबना को चरितार्थ करती है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2022/20m/7a]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “मल्लिका की अनन्यता एवं सात्विक प्रेम ‘आषाढ़ का एक दिन’ की महती उपलब्धि है। उसके चरित्र में भारतीय आदर्श ललना साकार हो उठी है।” इस कथन की तर्कसंगत मीमांसा कीजिए। [2021/20m/8a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) राजनीति साहित्य नहीं है । उसमें एक एक क्षण का महत्त्व है । कभी एक क्षण भी स्खलित हो जाए, तो बड़ा अनिष्ट हो सकता है । राजनीतिक जीवन की धुरी में बने रहने के लिए व्यक्ति को बहुत जागरूक रहना पड़ता है । [2020/10m/5b]
“ ‘आषाढ़ का एक दिन’ का कालिदास दुर्बल नहीं है; कोमल, अस्थिर और अंतर्द्वंद्व से पीड़ित है ।” इस कथन की सप्रमाण संपुष्टि कीजिए । [2020/20m/8a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) अब भी उत्साह का अनुभव नहीं होता …? विश्वास करो तुम यहाँ से जाकर भी यहाँ से अलग नहीं होओगे । यहाँ की वायु, यहाँ के मेघ और यहाँ के हरिण, इन सबको तुम साथ ले जाओगे … । और मैं भी तुम से दूर नहीं होऊँगी । जब भी तुम्हारे निकट होना चाहूँगी, पर्वत-शिखर पर चली जाऊँगी और उड़कर आते मेघों में घिर जाया करूँगी । [2019/10m/5c]
‘रंगमंच’ की दृष्टि से ‘आषाढ़ का एक दिन’ की विवेचना कीजिये । [2019/15m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) सौन्दर्य का ऐसा साक्षात्कार मैंने कभी नहीं किया । जैसे वह सौन्दर्य अस्पृश्य होते हुए भी मांसल हो । तभी मुझे अनुभव हुआ कि वह क्या है, जो भावना को कविता का रूप देता है । मैं जीवन में पहलीबार समझ पायी कि क्यों कोई पर्वत-शिखरों को सहलाती हुई मेघ-मालाओं में खो जाता है, क्यों किसी को अपने तन-मन की अपेक्षा आकाश से बनते-मिटते चित्रों का ईतना मोह हो रहता है । [2018/10m/5e]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) कीजिए और उनका सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: मैं अनुभव करता हूँ कि यह ग्राम-प्रांतर मेरी वास्तविक भूमि है । मैं कई सूत्रों से इस भूमि के साथ जुड़ा हूँ । उन सूत्रों में तुम हो, यह आकाश और ये मेघ हैं, यहाँ की हरियाली, हरिणों के बच्चे, पशुपाल हैं । … यहाँ से जाकर मैं अपनी भूमि से उखड़ जाऊँगा । [2016/10m/5e]
‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक के त्रासदीय तत्त्वों का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिए । [2016/15m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ससंदर्भ व्याख्या कीजिए और उसका सौंदर्य भी स्पष्ट कीजिए: मैं मानती हूँ माँ, अपवाद होता है। तुम्हारे दुःख की बात भी जानती हूँ। फिर भी मुझे अपराध का अनुभव नहीं होता। मैंने भावना में एक भावना का वरण किया है। मेरे लिए यह संबंध और सब संबंधों से बड़ा है। मैं वास्तव में अपनी भावना से प्रेम करती हूँ जो पवित्र है, कोमल है, अनश्वर है …। [2015/10m/5d]
निम्नलिखित गद्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक-सौंदर्य को उद्घाटित कीजिए: यह मेरे अभाव की संतान है । जो भाव तुम थे, वह दूसरा नहीं हो सका, परंतु अभाव के कोष्ठ में किसी दूसरे की जाने कितनी-कितनी आकृतियाँ हैं ! जानते हो मैंने अपना नाम खोकर एक विशेषण उपार्जित किया है और अब मैं अपनी दृष्टि में नाम नहीं, केवल विशेषण हूँ? [2014/10m/5a]
रंगमंचीय सम्भावनाओं की दृष्टि से किए गए एक प्रयोग के रूप में ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक पर विचार कीजिए। [2013/25m/7a]
आधुनिक मनुष्य की त्रासदी को मोहन राकेश कालिदास, मल्लिका एवं विलोम के माध्यम से किस हद तक व्यक्त कर पाए हैं? विचार कीजिए। [2012/60m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके अभिव्यक्तिपरक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: सौन्दर्य का ऐसा साक्षात्कार मैंने कभी नहीं किया । जैसे वह सौन्दर्य अस्पृश्य होते हुए भी मांसल हो । मुझे अनुभव हुआ कि वह क्या है, जो भावना को कविता का रूप देता है । क्यों कोई पर्वत-शिखरों को सहलाती हुई मेघमालाओं में खो जाता है ! [2011/20m/5c]
किन्हीं तीन गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके अभिव्यक्तिपरक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: तुमने लिखा था कि एक दोष गुणों के समूह में उसी प्रकार छिप जाता है जैसे इन्दु की किरणों में कलंक; परन्तु दारिद्र्य नहीं छिपता; सौ-सौ गुणों में भी नहीं छिपता । नहीं, छिपता ही नहीं, सौ-सौ गुणों को छा लेता है – एक-एक करके नष्ट कर देता है । [2010/20m/5c]
प्रेक्षकों पर सम्प्रेषणगत प्रभाव की दृष्टि से जयशंकर प्रसाद और मोहन राकेश के नाटकों का तुलनात्मक विवेचन कीजिए । [2010/0m/6a]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: मैं ऐसे व्यक्ति को अच्छी तरह समझती हूँ । तुम्हारे साथ उसका इतना ही सम्बन्ध है कि तुम एक उपादान हो, जिसके आश्रय से वह अपने से प्रेम कर सकता है, अपने पर गर्व कर सकता है । परन्तु तुम क्या सजीव व्यक्ति नहीं हो? तुम्हारे प्रति उसका या तुम्हारा कोई कर्तव्य नहीं है? कल तुम्हारी माँ का शरीर नहीं रहेगा, और घर में एक समय के भोजन की व्यवस्था भी नहीं होगी, तो जो प्रश्न तुम्हारे सामने उपस्थित होगा, उसका तुम क्या उत्तर दोगी? तुम्हारी भावना उस प्रश्न का समाधान कर देगी? [2009/20m/5d]
नाटकीय तत्वों के आलोक में ‘आषाढ़ का एक दिन’ आपको किन-किन बिन्दुओं पर आकृष्ट करता है? तर्कपुष्ट ढंग से अपना अभिमत प्रकट कीजिए । [2007/60m/6]
2.3] रामचंद्र शुक्ल
30 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कविता क्या है’ निबंध के आधार पर रामचंद्र शुक्ल की सौंदर्य दृष्टि की विवेचना कीजिए । [2026/15m/6c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: कविता ही हृदय को प्रकृत दशा में लाती है और जगत के बीच क्रमशः उसका अधिकाधिक प्रसार करती हुई उसे मनुष्यत्व की उच्च भूमि पर ले जाती है। [2025/10m/5b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘कविता क्या है’ निबंध काव्य के सर्वांगपूर्ण विवेचन की दृष्टि से अद्वितीय बन पड़ा है” – इस कथन की सत्यता पर प्रकाश डालिए । [2025/20m/6a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘श्रद्धा और भक्ति’ निबंध के आधार पर रामचन्द्र शुक्ल की गद्य-शैली की समीक्षा कीजिए । [2024/15m/8b]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: “जब कभी वह अपनी पृथक् सत्ता की धारणा से छुटकर–अपने आपको बिल्कुल भूलकर–विशुद्ध अनुभूति मात्र रह जाता है, तब वह मुक्त हृदय हो जाता है। जिस प्रकार आत्मा की मुक्तावस्था ज्ञानदशा कहलाती है, इसी प्रकार हृदय की यह मुक्तावस्था रसदशा कहलाती है।” [2023/10m/5a]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘श्रद्धा-भक्ति’ निबंध के आधार पर प्रेम, श्रद्धा एवं भक्ति का अंतःसंबंध स्पष्ट कीजिए। [2023/15m/8b]
‘कविता क्या है’ निबंध के आधार पर आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य विषयक विचार प्रस्तुत कीजिए । [2022/20m/8a]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: प्रेम में कुछ मान भी होता है, कुछ महत्त्व भी। श्रद्धा तो अपने को मिटा डालती है और अपने मिट जाने को ही अपना इष्ट बना लेती है। प्रेम अधिकार करना चाहता है, जो कुछ देता है, उसके बदले में कुछ चाहता भी है। [2021/10m/5b]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “रामचंद्र शुक्ल के निबंधों में बुद्धितत्त्व और हृदय की अनुभूति का सुंदर समन्वय हुआ है।” इस कथन की विवेचना कीजिए। [2021/15m/6b]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) यदि प्रेम स्वप्न है, तो श्रद्धा जागरण है । प्रेम प्रिय को अपने लिए और अपने को प्रिय के लिए संसार से अलग करना चाहता है । प्रेम में केवल दो पक्ष होते हैं और श्रद्धा में तीन । प्रेम में कोई मध्यस्थ नहीं पर श्रद्धा में मध्यस्थ अपेक्षित है । [2020/10m/5c]
‘कविता क्या है’ निबंध के आधार पर कविता के संबंध में निबंधकार के विचारों का विवेचन कीजिए । [2020/20m/7a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) मनुष्य के लिए कविता इतनी प्रयोजनीय वस्तु है कि संसार की सभ्य-असभ्य सभी जातियों में, किसी न किसी रूप में पायी जाती है । चाहे इतिहास न हो, विज्ञान न हो, दर्शन न हो, पर कविता का प्रचार अवश्य रहेगा । बात यह है कि मनुष्य अपने ही व्यापारों का ऐसा सघन और जटिल मंडल बाँधता चला आ रहा है । जिसके भीतर बंध-बंध वह शेष सृष्टि के साथ अपने हृदय का संबंध भूला-सा रहता है । [2019/10m/5e]
‘श्रद्धा और भक्ति’ के अंतर को स्पष्ट करते हुये आचार्य शुक्ल के निबंधों की विशेषता बताइये । [2019/15m/8c]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) श्रद्धा और प्रेम के योग का नाम भक्ति है । जब पूज्य भाव की वृद्धि के साथ श्रद्धा भाजन के सामीप्य-लाभ की प्रवृत्ति हो, उसकी सत्ता के कई रूपों के साक्षात्कार की वासना हो, तब हृदय में भक्ति का प्रादुर्भाव समझना चाहिए । [2018/10m/5b]
आचार्य शुक्ल के निबन्धों की विभिन्न कोटियों का परिचय देते हुए मनोभावों से संबन्धित निबंधों का वैशिष्ट्य प्रतिपादित कीजिए । [2018/20m/8a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) ज्यों-ज्यों सभ्यता बढ़ती जायेगी त्यों-त्यों कवियों के लिए यह काम बढ़ता जायेगा । इससे यह स्पष्ट है कि ज्यों-ज्यों हमारी वृत्तियों पर सभ्यता के नये-नये आवरण चढ़ते जायेंगे त्यों-त्यों एक ओर तो कविता की आवश्यकता बढ़ती जायेगी, दूसरी ओर कवि-कर्म कठिन होता जायेगा । [2017/10m/5b]
“कविता क्या है” निबंध के आधार पर आचार्य रामचंद्र शुक्ल की “कविता की भाषा” विषयक मान्यताओं पर प्रकाश डालिए । [2017/20m/8a]
‘कविता क्या है’ के आधार पर रामचंद्र शुक्ल की कविता संबंधी मूलभूत दृष्टि और उसकी सार्थकता पर विचार कीजिए । [2016/20m/6a]
निम्नलिखित गद्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ससंदर्भ व्याख्या कीजिए और उसका सौंदर्य भी स्पष्ट कीजिए: कविता ही मनुष्य के हृदय को स्वार्थ संबंधों के संकुचित मंडल से ऊपर उठाकर लोक सामान्य भूमि पर ले जाती है, जहाँ जगत् की नाना गतियों के मार्मिक स्वरूप का साक्षात्कार और शुद्ध अनुभूतियों का संचार होता है, इस भूमि पर पहुँचे हुए मनुष्य को कुछ काल के लिए अपना पता नहीं रहता। वह अपनी सत्ता को लोक-सत्ता में लीन किए रहता है। उसकी अनुभूति सबकी अनुभूति होती है या हो सकती है। [2015/10m/5c]
निम्नलिखित गद्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक-सौंदर्य को उद्घाटित कीजिए: बुद्धि की क्रिया से हमारा ज्ञान जिस अद्वैत भूमि पर पहुँचता है, उसी भूमि तक हमारा भावात्मक हृदय भी इस सत्त्व-रस के प्रभाव से पहुँचता है । इस प्रकार अंत में जाकर दोनों पक्षों की वृत्तियों का समन्वय हो जाता है । इस समन्वय के बिना मनुष्यत्व की साधना पूरी नहीं हो सकती । [2014/10m/5b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उसके रचनात्मक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: मनुष्य सारी पृथ्वी छेंकता चला जा रहा है। जंगल कट-कट कर खेत, गाँव और नगर बनते चले जा रहे हैं। पशु-पक्षियों का भाग छिनता चला जा रहा है। उनके सब ठिकानों पर हमारा निष्ठुर अधिकार होता चला जा रहा है। वे कहाँ जायँ।… [2013/10m/5b]
श्रद्धा और भक्ति के सामाजिक उपयोग एवं दुरुपयोग पर विचार कीजिए। [2013/25m/6b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए:– जिस सौंदर्य की भावना में मग्न होकर मनुष्य अपनी पृथक सत्ता का विसर्जन करता है वह अवश्य एक दिव्य विभूति है। भक्त लोग अपनी उपासना या ध्यान में इसी विभूति का अवलंबन करते हैं। [2012/12m/5b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके अभिव्यक्तिपरक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: भक्ति संबंधहीन सिद्धान्तमार्ग निश्चयात्मिका बुद्धि को चाहे व्यक्त हों, पर प्रवर्तक मन को अव्यक्त रहते हैं । वे मनोरंजनकारी तभी लगते हैं, जब किसी व्यक्ति के जीवन-क्रम के रूप में देखे जाते हैं । शील की विभूतियाँ अनन्त रूपों में दिखाई पड़ती हैं । जब इन रूपों पर मनुष्य मोहित होता है, तब सात्विक शील की ओर आप से आप आकर्षित होता है । [2011/20m/5a]
शुक्लजी के मनोविकार सम्बन्धी निबन्धों पर उनकी रसदृष्टि का प्रभाव है – इस विषय में अपने विचार प्रकट कीजिए । [2010/0m/7a]
‘कविता क्या है’ – निबंध के आधार पर सभ्यता के तिकास और कविकर्म का द्वन्द्वात्मक सम्बन्ध निरूपित कीजिए । [2010/60m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: रूप की भावना का बहुत कुछ सम्बन्ध व्यक्तिगत रुचि से होता है । अतः किसी के रूप और हमारे बीच यदि तीसरा व्यक्ति आया तो इस व्यापार में सामाजिकता आ गई; क्योंकि हमें उस समय यह ध्यान हुआ कि उस रूप से एक तीसरे व्यक्ति को आनन्द या सुख मिला और हमें भी मिल सकता है । जब तक हम किसी के रूप का बखान सुनकर ‘वाह-वाह’ करते जायेंगे तब तक हम एक प्रकार के लोभी अथवा रीझने वाले या क़द्रदान ही कहलाएँगे, पर जब हम उसके दर्शन के लिए आकुल होंगे, उसे बराबर अपने सामने ही रखना चाहेंगे; तब प्रेम का सूत्रपात समझा जाएगा । [2009/20m/5c]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की ससंदर्भ व्याख्या करते हुए चयनित गद्यांशों की अभिव्यंजनागत विशेषताओं का रेखांकन कीजिए: प्रिय का चिंतन हम आँख मूँदे हुए, संसार को भुलाकर करते हैं, पर श्रद्धेय का चिंतन हम आँख खोले हुए, संसार का कुछ अंश सामने रख कर करते हैं । यदि प्रेम स्वप्न है तो श्रद्धा जागरण है । प्रेम प्रिय को अपने लिए और अपने को प्रिय के लिए संसार से अलग करना चाहता है । प्रेम में केवल दो पक्ष होते हैं, श्रद्धा में तीन । प्रेम में कोई मध्यस्थ नहीं, पर श्रद्धा में मध्यस्थ अपेक्षित है । प्रेमी और प्रिय के बीच कोई और वस्तु अनिवार्य नहीं, पर श्रद्धालु और श्रद्धेय के बीच कोई वस्तु चाहिए । [2007/20m/5a]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: इन रूपों और व्यापारों के सामने जब कभी वह अपनी पृथक् सत्ता की धारणा से छूटकर–अपने आपको बिल्कुल भूलकर–विशुद्ध अनुभूतिमात्र रह जाता है, तब वह मुक्त-हृदय हो जाता है। जिस प्रकार आत्मा की मुक्तावस्था ज्ञान दशा कहलाती है, उसी प्रकार हृदय की यह मुक्तावस्था रसदशा कहलाती है। हृदय की इसी मुक्ति की साधना को मनुष्य की वाणी जो शब्द-विधान करती आई है, उसे कविता कहते हैं। इस साधना को हम भावयोग कहते हैं और कर्मयोग और ज्ञानयोग का समकक्ष मानते हैं। [2005/20m/5a]
रामचंद्र शुक्ल अथवा कुबेरनाथ राय की निबन्ध कला पर प्रकाश डालिए। [2005/60m/8]
2.4] डॉ. सत्येंद्र (सं.): निबंध निलय
25 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: छायावादी मुहावरे में कहा जाता है कि ‘मरकत शिला पर हीरक कण’ बिखरे हैं । लेकिन मैं छायावादी नहीं हूँ और मुझे दूब की हरियाली पर ओस मरकत शिला पर हीरक कण की अपेक्षा कहीं अधिक सुंदर और प्राणवान दिखती है । [2026/10m/5d]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कुटज’ में व्यक्त जीवन-दृष्टि और उसकी निबंध-शैली का विश्लेषण कीजिए । [2026/15m/7c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: गुलाब राय के निबंध ‘भारतीय संस्कृति’ में व्यक्त सांस्कृतिक दृष्टि की विवेचना कीजिए । [2026/15m/8c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘तुलसी साहित्य के सामंत विरोधी मूल्य’, निबन्ध के आधार पर डॉ. रामविलास शर्मा की तुलसी-विषयक मान्यताओं की समीक्षा कीजिए। [2025/20m/8a]
निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: जिसका मन अपने वश में नहीं है, वही दूसरे के मन का छंदावर्तन करता है, अपने को छिपाने के लिए मिथ्या आडंबर रचता है, दूसरों को फँसाने के लिए जाल बिछाता है । कुटज सब मिथ्याचारों से मुक्त है । वह वशी है । वह वैरागी है । [2022/10m/5a]
निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: काव्य-साहित्य और अन्य कलाएँ मूलतः सृजनात्मक हैं, अतः उनमें राजनीति के कार्य-विभाजन जैसा कोई विभाजन संभव ही नहीं होता । कोई भी सच्चा कलाकार ध्वंसयुग का अग्रदूत रहकर निर्माण का भार दूसरों पर नहीं छोड़ सकता, क्योंकि उसकी रचना तो निर्माण तक पहुँचने के लिए ही ध्वंस का पथ पार करती है । [2022/10m/5e]
‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ निबंध की ललित निबंध के रूप में तात्त्विक समीक्षा कीजिए । [2022/15m/7b]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: साहित्यकार का लक्ष्य केवल महफिल सजाना और मनोरंजन का सामान जुटाना नहीं है–उसका दरजा इतना न गिराइए। वह देश-भक्ति और राजनीति के पीछे चलने वाली सचाई भी नहीं, बल्कि उनके आगे मशाल दिखाती हुई चलने वाली सचाई है। [2021/10m/5d]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है’ निबंध की तात्विक समीक्षा कीजिए। [2021/15m/8b]
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित निबंध ‘कुटज’ का तात्त्विक विवेचन कीजिए । [2020/15m/6c]
आ. हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंधों में तर्क और विचार के साथ भाव प्रवणता भी है ।’ इस कथन की सोदाहरण व्याख्या कीजिये । [2019/15m/6c]
हिन्दी निबंध-साहित्य का विषयगत वैविध्य भारतीय संस्कृति की बहुविध विशेषताओं को कैसे शब्दबद्ध कर रहा है? विवेचन कीजिए । [2016/15m/6c]
कुबेरनाथ राय के ललित निबंधों की भावात्मक और विचारात्मक पृष्ठभूमि का परिचय दीजिए। [2015/15m/6c]
द्विवेदीयुगीन निबंधों में भाषा-संस्कार, रुचि-परिमार्जन, वैचारिक परिपक्वता और विषय-विविधता के कारण आए परिवर्तनों को उदाहरणों सहित रेखांकित कीजिए । [2014/20m/6a]
हजारीप्रसाद द्विवेदी के ललित निबंधों में वैचारिकता किस भाँति अनुस्यूत रहती है? इस संबंध में युक्तियुक्त उत्तर दीजिए । [2014/15m/6b]
बालकृष्ण भट्ट और गुलाब राय के निबन्धों की भाषा-शैली की विशेषताओं पर तुलनात्मक दृष्टि से विचार कीजिए । [2014/15m/6c]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उसके रचनात्मक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: तुलसीदास की भक्ति वर्ण, जाति, धर्म आदि के कारण किसी का बहिष्कार नहीं करती। जो ‘अति अघ-रूप’ समझे जाते हैं, उन ‘आभीर जवन किरात खस स्वपचादि’ के लिए भी वह कहते हैं कि राम का नाम लेकर वे भी पवित्र हो जाते हैं। इससे उनकी भक्ति का जनवादी तत्त्व अच्छी तरह प्रकट हो जाता है। जिन तमाम लोगों के लिए पुरोहित वर्ग ने उपासना और मुक्ति के द्वार बन्द कर दिये थे, उन सब के लिए तुलसी ने उन्हें खोल दिया। तुलसी की जाति और कुलीनता पर पुरोहितों के आक्षेपों का यही कारण था। [2013/10m/5c]
जिस तरह से अपने ललित निबन्धों में कुबेरनाथ राय भारत ही नहीं, विश्व-भर के नये-पुराने रूपों को हृदय और बुद्धि की कसौटी पर जाँचते हैं, निबन्ध-क्षेत्र के लिए यह नया बौद्धिक रस संजीवनी बना है–इसका विवेचन कीजिए। [2013/25m/6a]
ललित निबंधों में वैचारिक पक्ष किस तरह लालित्य में घुलमिल जाता है? समीक्षा कीजिए। [2012/0m/6a]
भारतेंदुयुगीन निबंधों की वैचारिकता कितनी गहन और गंभीर रही है? विचार कीजिए। [2012/60m/6b]
‘बालकृष्ण भट्ट ‘हँसमुख गद्य’ के प्रणेता हैं ।’ – सोदाहरण समझाइए । [2011/0m/8a]
कुबेर नाथ राय के निबंधों में लालित्य का अनुपात ज्यादा है, या वैदुष्य का? विचार कीजिए । [2011/60m/8b]
क्या आप इस कथन से सहमत हैं कि भारतेन्दु युग के गद्य में ज़िन्दादिली मिलती है? सोदाहरण उत्तर दीजिए । [2009/0m/6a]
हिन्दी निबन्ध-यात्रा में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की विशिष्ट पहचान को सतर्क रेखांकित कीजिए । [2007/60m/7]
रामचंद्र शुक्ल अथवा कुबेरनाथ राय की निबन्ध कला पर प्रकाश डालिए। [2005/60m/8]
2.5] प्रेमचंद
35 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: वह न बैकुंठ जाएगी तो क्या ये मोटे-मोटे लोग जाएँगे, जो ग़रीबों को दोनों हाथों से लूटते हैं, और अपने पाप को धोने के लिए गंगा में नहाते हैं और मंदिरों में जल चढ़ाते हैं । [2026/10m/5a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘गोदान’ के आधार पर प्रेमचंद के उपन्यास-विषयक दृष्टिकोण की विवेचना कीजिए । [2026/20m/6a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: जिस तरह मर्द के मर जाने से औरत अनाथ हो जाती है, उसी तरह औरत के मर जाने से मर्द के हाथ-पाँव टूट जाते हैं। [2025/10m/5c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘गोदान’ उपन्यास के मूल प्रतिपाद्य पर प्रकाश डालिए । [2025/15m/7b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: विपन्नता के इस अथाह सागर में सोहाग ही वह तृण था, जिसे पकड़े हुए वह सागर को पार कर रही थी । इन असंगत शब्दों ने यथार्थ के निकट होने पर भी, मानो झटका दे कर उसके हाथ से वह तिनके का सहारा छीन लेना चाहा । बल्कि यथार्थ के निकट होने के कारण ही उनमें इतनी वेदना-शक्ति आ गई थी । [2024/10m/5a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘गोदान’ के कथा-विधान की समीक्षा कीजिए । [2024/20m/7a]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: “हाँ, दे दिया। अपनी गाय थी मार डाली, फिर किसी दूसरे के जानवर को तो नहीं मारा? तुम्हारी तहकीकात में यही निकलता है तो यही लिखो। पहना दो मेरे हाथों में हथकड़ियाँ। देख लिया तुम्हारा न्याय और तुम्हारे अक्कल की दौड़। गरीबों का गला काटना दूसरी बात है। दूध का दूध और पानी का पानी करना दूसरी बात है।” [2023/10m/5c]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: मुंशी प्रेमचंद कृत ‘गोदान’ भारतीय कृषक-जीवन के वास्तविक धरातल का सटीक चित्रण प्रस्तुत करता है। उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए। [2023/20m/6a]
निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: कौन कहता है कि हम-तुम आदमी हैं । हममें आदमियत कहाँ? आदमी वह है जिसके पास धन है, अख़्तियार है, इलम है । हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए पैदा हुए हैं । [2022/10m/5b]
‘गोदान’ की भाषा और उसके शिल्प की विशेषताएँ बताइए । [2022/15m/6c]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘गोदान’ के पात्र व्यष्टिपरक न होकर वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में आते हैं।” सिद्ध कीजिए। [2021/20m/6a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) मैं प्रेम को संदेह से ऊपर समझती हूँ । वह देह की वस्तु नहीं, आत्मा की वस्तु है । संदेह का वहाँ ज़रा भी स्थान नहीं और हिंसा तो संदेह का ही परिणाम है । वह संपूर्ण आत्म-समर्पण है । उसके मंदिर में तुम परीक्षक बनकर नहीं, उपासक बनकर ही वरदान पा सकते हो । [2020/10m/5d]
“ ‘गोदान’ भारतीय कृषि जीवन का ज्वलंत दस्तावेज़ है ।” इस कथन की सोदाहरण समीक्षा कीजिए । [2020/15m/8b]
‘गोदान’ की धनिया स्त्री चरित्र का उदात्त रूप है ।’ सोदाहरण प्रकाश डालिये । [2019/15m/8b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) संस्कृति में सदैव आदान-प्रदान होता आया है, लेकिन अंधी नकल तो मानसिक दुर्बलता का ही लक्षण है । पश्चिम की स्त्री आज गृह स्वामिनी नहीं रहना चाहती । भोग की विदग्ध लालसा ने उसे उच्छृंखल बना दिया है । लज्जा और गरिमा को, जो उसकी सबसे बड़ी विभूति थी, चंचलता और आमोद-प्रमोद पर वह होम कर रही है । [2018/10m/5d]
“गोदान न केवल ग्रामीण जीवन का, बल्कि समूचे भारतीय जीवन की समस्याओं तथा यत्किंचित् सम्भावनाओं का आख्यान है ।” इस स्थापना का वस्तुनिष्ठ विश्लेषण कीजिए । [2018/20m/6a]
“चूंकि कृषक जीवन की समस्या उस समय के भारत की मुख्य समस्या थी, इसलिए ‘गोदान’ में कृषक जीवन की ट्रेजडी का आख्यान मानो युगीन समस्याओं का प्रतिनिधि आख्यान है ।” इस कथन की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए । [2017/20m/6a]
क्या प्रेमचंद की कहानियाँ घटना प्रधान अधिक और चरित्र प्रधान कम हैं? आलोचनात्मक टिप्पणी लिखते हुए अपने मत का प्रतिपादन कीजिए । [2017/15m/8b]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) कीजिए और उनका सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: ठाकुर ठीक ही तो कहते हैं, जब हाथ में रुपए आ जाएँ, गाय ले लेना । तीस रुपए का कागद लिखने पर कहीं पचीस रुपए मिलेंगे और तीन-चार साल तक न दिए जाएँ, तो पूरे सौ हो जाएँगे । पहले का अनुभव यही बता रहा था कि कर्ज़ वह मेहमान है, जो एक बार आकर जाने का नाम नहीं लेता । [2016/10m/5c]
प्रेमचंद ने हिन्दी में पहली बार गाँव और कृषक जीवन को अपने उपन्यास-लेखन का केंद्रीय विषय बनाया । ‘गोदान’ के माध्यम से प्रेमचंद की उक्त औपन्यासिक-दृष्टि की सांस्कृतिक समीक्षा प्रस्तुत कीजिए । [2016/15m/6b]
निम्नलिखित गद्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ससंदर्भ व्याख्या कीजिए और उसका सौंदर्य भी स्पष्ट कीजिए: होरी प्रसन्न था। जीवन के सारे संकट, सारी निराशाएँ मानो उसके चरणों पर लोट रही थीं। कौन कहता है जीवन-संग्राम में वह हारा है? यह उल्लास, यह गर्व, यह पुलक क्या हार के लक्षण हैं? इन्हीं हारों में उसकी विजय है। उसके टूटे-फूटे अस्त्र उसकी विजय-पताकाएँ हैं। उसकी छाती फूल उठी है। मुख पर तेज आ गया है। [2015/10m/5b]
‘ईदगाह’ या ‘पूस की रात’ कहानियों में से किसी एक की समीक्षात्मक विवेचना कीजिए। [2015/15m/7c]
निम्नलिखित गद्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक-सौंदर्य को उद्घाटित कीजिए: जो कुछ अपने से नहीं बन पड़ा, उसी के दुख का नाम मोह है । पाले हुए कर्तव्य और निपटाये हुए कामों का क्या मोह ! मोह तो उन अनाथों को छोड़ जाने में है, जिनके साथ हम अपना कर्तव्य न निभा सके; उन अधूरे मंसूबों में है, जिन्हें हम पूरा न कर सके । [2014/10m/5c]
यदि आपको प्रेमचन्द की सभी कहानियों में से केवल एक ही सर्वोत्तम कहानी चुननी हो तो आप कौन-सी चुनेंगे और क्यों? [2014/15m/7c]
यदि प्रेमचन्द ‘गोदान’ को उपन्यास के बदले नाटक के रूप में लिखते, तो आपकी दृष्टि में वे उसमें क्या छोड़ते और क्या जोड़ते? [2014/20m/8a]
प्रेमचन्द की कहानियों में आधुनिक विमर्शों के स्वरूप की पड़ताल कीजिए। [2013/25m/8b]
हिन्दी उपन्यास की आधुनिकता की चर्चा ‘गोदान’ से शुरू होती है। देसी आधुनिकता के कौन-कौनसे तत्व ‘गोदान’ को आधुनिक सिद्ध करते हैं? स्पष्ट कीजिए। [2012/0m/7a]
“‘गोदान’ न केवल कृषक-जीवन का महाकाव्य है, अपितु समूचे युग की व्यथा-कथा है”, – इस कथन का पक्षापक्ष-विमर्श प्रस्तुत कीजिए । [2011/60m/6b]
किन्हीं तीन गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके अभिव्यक्तिपरक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: “जिसे संसार दुःख कहता है, वही कवि के लिए सुख है । धन और ऐश्वर्य, रूप और बल, विद्या और बुद्धि, ये विभूतियाँ संसार को चाहे कितना ही मोहित कर लें, कवि के लिए यहाँ ज़रा भी आकर्षण नहीं है, उसके मोद और आकर्षण की वस्तु तो बुझी हुई आशाएँ और मिटी हुई स्मृतियाँ और टूटे हुए हृदय के आँसू हैं । जिस दिन इन विभूतियों में उसका प्रेम न रहेगा, उस दिन वह कवि न रहेगा ।” [2010/20m/5b]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: अब हमने आप में सच्चा पथ-प्रदर्शक, सच्चा गुरु पाया है और इस शुभ दिन के आनन्द में आज हमें एकमन एकप्राण हो कर अपने अहंकार को, अपने दम्भ को तिलांजलि दे देना चाहिए । हममें से आज से कोई ब्राह्मण नहीं है, कोई शूद्र नहीं है, कोई हिन्दू नहीं है, कोई मुसलमान नहीं है, कोई ऊँच नहीं है, कोई नीच नहीं है । हम सब एक ही माता के बालक, एक ही गोद में खेलने वाले, एक ही थाली के खाने वाले भाई हैं । जो लोग भेद-भाव में विश्वास रखते हैं, जो लोग पृथक्ता और कट्टरता के उपासक हैं, उनके लिए हमारी सभा में स्थान नहीं है । [2009/20m/5a]
क्या यह सच है कि प्रेमचन्द ने हिन्दी कथा साहित्य की कर्मभूमि ही नहीं बदली बल्कि उसका कायाकल्प भी किया? सप्रमाण उत्तर दीजिए । [2009/0m/7a]
गोदान की बुनावट का विवेचन कीजिए । [2009/60m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की ससंदर्भ व्याख्या करते हुए चयनित गद्यांशों की अभिव्यंजनागत विशेषताओं का रेखांकन कीजिए: अगर प्रेम ख़ूँख़्वार शेर है तो मैं उससे दूर ही रहूँगी । मैंने तो उसे गाय ही समझ रखा था । मैं प्रेम को सन्देह से ऊपर समझती हूँ । वह देह की वस्तु नहीं, आत्मा की वस्तु है । सन्देह का वहाँ ज़रा भी स्थान नहीं और हिंसा तो सन्देह का ही परिणाम है । वह सम्पूर्ण आत्मसमर्पण है । उसके मंदिर में तुम परीक्षक बन कर नहीं, उपासक बन कर ही वरदान पा सकते हो । [2007/20m/5c]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: जीवन के संदर्भ में उसे सदैव हार हुई, पर उसने कभी हिम्मत नहीं हारी। प्रत्येक हार जैसे उसे भाग्य से लड़ने की शक्ति दे देती थी; मगर अब वह उस अन्तिम दशा को पहुँच गया था, जब उसमें आत्मविश्वास भी न रहा था। अगर वह अपने धर्म पर अटल रह सकता, तो भी कुछ आंसू पुँछते; मगर वह बात न थी। उसने नीयत भी बिगाड़ी, अधर्म भी कमाया, कोई ऐसी बुराई न थी जिसमें वह पड़ा न हो; पर जीवन की कोई अभिलाषा न पूरी हुई, और भले दिन मृगतृष्णा की भाँति दूर ही होते चले गये। यहाँ तक कि अब उसे धोखा भी न रह गया था। झूठी आशा की हरियाली और चमक भी अब नज़र न आती थी। हारे हुए महीप की भाँति उसने अपने को तीन बीघे के किले में बन्द कर लिया था और उसे प्राणों की तरह बचा रहा था। [2005/20m/5c]
औपन्यासिक कला की दृष्टि से ‘गोदान’ उपन्यास की समीक्षा कीजिए। [2005/60m/6]
2.6] जयशंकर प्रसाद
24 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘स्कन्दगुप्त’ ऐतिहासिक कथानक के बावजूद अपने समय के राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रश्नों पर विचार करता है ।” इस कथन की सोदाहरण समीक्षा कीजिए । [2026/15m/6b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: राष्ट्रनीति, दार्शनिकता और कल्पना का लोक नहीं है । इस कठोर प्रत्यक्षवाद की समस्या बड़ी कठिन होती है। [2025/10m/5d]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “प्रसाद के नाटक भारत के इतिहास का पुनर्निर्माण करते हैं।” ‘स्कन्दगुप्त’ नाटक के आधार पर इस कथन की सोदाहरण समीक्षा कीजिए। [2025/15m/6b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘स्कन्दगुप्त’ के आधार पर जयशंकर प्रसाद की राष्ट्रीय-चेतना पर प्रकाश डालिए । [2024/15m/7c]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “ ‘स्कंदगुप्त’ नाटक राष्ट्रीय उन्नति की संवेदना को प्रकट करता है।” विवेचना कीजिए। [2023/20m/8a]
निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: संपूर्ण संसार कर्मण्य वीरों की चित्रशाला है । वीरत्व एक स्वावलंबी गुण है । प्राणियों का विकास संभवतः इसी विचार के ऊर्जित होने से हुआ है । जीवन में वही तो विजयी होता है जो दिन-रात ‘युद्धस्व विगतज्वरः’ का शंखनाद सुना करता है । [2022/10m/5c]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: अंधकार का आलोक से, असत् का सत् से, जड़ का चेतन से और बाह्य जगत् का अंतर्जगत् से संबंध कौन कराती है? कविता ही न! [2021/10m/5a]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “प्रसाद जी के नाटक न सुखांत हैं न दुःखांत, बल्कि वे प्रसादांत हैं।” इस कथन पर अपनी सहमति-असहमति व्यक्त कीजिए। [2021/15m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) इस गतिशील जगत् में परिवर्तन पर आश्चर्य ! परिवर्तन रुका कि महापरिवर्तन – प्रलय हुआ ! परिवर्तन ही सृष्टि है, जीवन है । स्थिर होना मृत्यु है, निश्चेष्ट शांति मरण है । प्रकृति क्रियाशील है । समय पुरुष और स्त्री की गेंद लेकर दोनों हाथ से खेलता है । [2020/10m/5a]
‘प्रसाद के नाटक भारत के इतिहास का पुनर्निर्माण करते हैं ।’ ‘स्कंदगुप्त’ नाटक के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या कीजिए । [2020/15m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) उस हिमालय के ऊपर प्रभात-सूर्य की सुनहरी प्रभा से आलोकित प्रभा का, पीले पोखराज का सा, एक महल था । उसी से नवनीत की पुतली झाँक कर विश्व को देखती थी । वह हिम की शीतलता से सुसंगठित थी । सुनहरी किरणों को जलन हुई । तप्त हो कर महल को गला दिया । पुतली ! उसका मंगल हो, हमारे अश्रु की शीतलता उसे सुरक्षित रखे । कल्पना की भाषा के पंख गिर जाते हैं, मौन-नीड़ में निवास करने दो । छेड़ो मत मित्र ! [2018/10m/5c]
“गुप्त-कालीन प्रामाणिक इतिहास का अनुलेखन एवं कल्पनाधारित वस्तु-संयोजन ‘स्कंदगुप्त’ में परिलक्षित होते हैं ।” इस कथन की सप्रमाण संपुष्टि कीजिए । [2018/20m/7a]
‘स्कंदगुप्त’ नाटक की प्रमुख समस्या राष्ट्रीय-सुरक्षा की समस्या है । प्रसाद की नाट्य-दृष्टि के संदर्भ में इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2017/15m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) कीजिए और उनका सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: अधिकार-सुख कितना मादक और सारहीन है । अपने को नियामक और कर्ता समझने की बलवती स्पृहा उससे बेगार कराती है । उत्सवों में परिचारक और अस्त्रों में ढाल से भी अधिकार-लोलुप मनुष्य क्या अच्छे हैं? [2016/10m/5b]
‘जयशंकर प्रसाद के नाटकों के स्त्री-पात्र सदैव श्रेष्ठ रहे हैं ।’ इस कथन के आलोक में ‘स्कंदगुप्त’ में स्त्री-पात्र-परिकल्पना की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए । [2016/15m/8b]
निम्नलिखित गद्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ससंदर्भ व्याख्या कीजिए और उसका सौंदर्य भी स्पष्ट कीजिए: राष्ट्रनीति, दार्शनिकता और कल्पना का लोक नहीं है। इस कठोर प्रत्यक्षवाद की समस्या बड़ी कठिन होती है। गुप्त साम्राज्य की उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ इसका दायित्व भी बढ़ गया है। पर उस बोझ को उठाने के लिए गुप्तकुल के शासक प्रस्तुत नहीं, क्योंकि साम्राज्य-लक्ष्मी को अब अनायास और अवश्य अपनी शरण में आने वाली वस्तु समझने लगे हैं। [2015/10m/5e]
‘स्कन्दगुप्त’ नाटक प्रसाद के जीवन-मूल्यों का कौन-कौन संदर्भ उद्घाटित करता है? [2015/20m/7a]
निम्नलिखित गद्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक-सौंदर्य को उद्घाटित कीजिए: कष्ट हृदय की कसौटी है – तपस्या अग्नि है – सम्राट ! यदि इतना भी न कर सके तो क्या ! सब क्षणिक सुखों का अंत है । जिसमें सुखों का अंत न हो, इसलिए सुख करना ही न चाहिए । मेरे इस जीवन के देवता और उस जीवन के प्राप्य ! क्षमा !! [2014/10m/5d]
क्या ‘स्कन्दगुप्त’ नाटक में कल्पना और इतिहास के समन्वय से नाटक के संप्रेषणगत सौन्दर्य में वृद्धि हुई है? तर्कयुक्त उत्तर दीजिए । [2014/20m/7a]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उसके रचनात्मक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: “कवित्व वर्णमय चित्र है, जो स्वर्गीय भावपूर्ण संगीत गाया करता है। अन्धकार का आलोक से, सत् का असत् से, जड़ का चेतन से, और बाह्य जगत का अन्तर्जगत से सम्बन्ध कौन कराती है? कविता ही न!” [2013/10m/5d]
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके अभिव्यक्तिपरक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: उपनिषदों के ‘नेति-नेति’ से ही गौतम का अनात्मवाद पूर्ण है । यह प्रचीन महर्षियों का क्रथित सिद्धान्त ‘मध्यमा-प्रतिपदा’ के नाम से संसार में प्रचारित हुआ । व्यक्ति-रूप में आत्मा के सदृश कुछ नहीं है । [2011/20m/5b]
प्रेक्षकों पर सम्प्रेषणगत प्रभाव की दृष्टि से जयशंकर प्रसाद और मोहन राकेश के नाटकों का तुलनात्मक विवेचन कीजिए । [2010/0m/6a]
‘स्कन्दगुप्त’ में अभिव्यक्त राष्ट्रीय भावना पर तत्कालीन स्वाधीनता-आन्दोलन के प्रभावों का आकलन कीजिए । [2010/60m/6b]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की ससंदर्भ व्याख्या करते हुए चयनित गद्यांशों की अभिव्यंजनागत विशेषताओं का रेखांकन कीजिए: जब स्वजन लोग अपने शील-शिष्टाचार का पालन करें – आत्मसमर्पण, सहानुभूति, सत्पथ का अवलंबन करें, तो दुर्दिन का साहस नहीं कि उस कुटुम्ब की ओर आँख उठाकर देखे । इसलिए इस कठोर समय में भगवान् की स्निग्ध करुणा का शीतल ध्यान कर । [2007/20m/5b]
2.7] यशपाल
20 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: उन्हें आसन से उठते देख, हाथ जोड़कर उसने निवेदन किया – “परंतु देव, भगवान तथागत ने तो वेश्या अंबपाली को भी संघ में शरण दी थी ।”
“वेश्या स्वतंत्र नारी है, देवी ।”
स्थविर ने आसन से उठते हुए उत्तर दिया । [2026/10m/5b]निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: वह संसार के सुख-दुःख अनुभव करता है । अनुभूति और विचार ही उसकी शक्ति है । उस अनुभूति का ही आदान-प्रदान वह देवी से कर सकता है । वह संसार के धूल-धूसरित मार्ग का पथिक है । उस मार्ग पर देवी के नारीत्व की कामना में वह अपना पुरुषत्व अर्पण करता है । वह आश्रय का आदान-प्रदान चाहता है । [2024/10m/5b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘दिव्या’ के आधार पर यशपाल की विचारधारा पर प्रकाश डालिए । [2024/15m/6c]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “ ‘दिव्या’ उपन्यास का मूल प्रतिपाद्य मार्क्सवादी विचारधारा का प्रतिपादन करना है।” इस मत के पक्ष-विपक्ष में अपना तर्कयुक्त उत्तर देते हुए ‘दिव्या’ का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए। [2023/15m/7b]
निम्नलिखित अवतरणों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: परलोक में अधिक भोग का अवसर पाने की कामना से किया गया यह त्याग त्याग नहीं । तुम्हारी आशा और विश्वास के अनुसार यह त्याग भोग की आशा का मूल्य है, भोग की इच्छा है तो साधन रहते भोग करो । [2022/10m/5d]
“ ‘दिव्या’ इतिहास नहीं, ऐतिहासिक कल्पना मात्र है ।” इस कथन के आधार पर ‘दिव्या’ उपन्यास में इतिहास और कल्पना के समन्वय का विवेचन कीजिए । [2022/15m/6b]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: जिसे तुम नाश कहती हो, वह केवल परिवर्तन है। अमरता का अर्थ है अपरिवर्तन। कल्पना करो, संसार में कोई भी परिवर्तन न हो? उस संसार में क्या सुख और आकर्षण होगा? [2021/10m/5e]
“ ‘दिव्या’ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में व्यक्ति और समाज की प्रवृत्ति और गति का चित्र है ।” इस कथन का आलोचनात्मक विवेचन कीजिए । [2020/15m/6b]
‘दिव्या’ स्त्री स्वतंत्रता का उद्घोष है ।’ विवेचन कीजिए । [2019/20m/7a]
‘दिव्या’ में लेखक की यथार्थभेदी दृष्टि से भारत के स्वर्णकाल का इतिहास विरूपित हुआ है या अभिमण्डित? युक्तियुक्त उत्तर दीजिए । [2018/15m/8b]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) आवेग एक वस्तु है, जीवन दूसरी । जीवन जल का पात्र है, आवेग उसमें बुदबुदा मात्र है । जीवन की सफलता के लिए किसी समय आवेग का दमन आवश्यक हो जाता है, जैसे रोग में पथ्य अरुचिकर होने पर भी उपयोगिता के विचार से ग्रहण किया जाता है । [2017/10m/5e]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) कीजिए और उनका सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए: दारुण व्यथा और आघात से उसके जड़ मस्तिष्क में केवल एक ही बात स्पष्ट थी – वेश्या स्वतंत्र नारी है । परतंत्र होने के कारण उसके लिए कहीं शरण और स्थान नहीं । दासी होकर वह परतंत्र हो गई? … वह स्वतंत्र थी ही कब? … अपनी संतान को पा सकने की स्वतंत्रता के लिए ही उसने दासत्व स्वीकार किया । अपना शरीर बेचकर उसने इच्छा को स्वतंत्र रखना चाहा । परंतु स्वतंत्रता मिली कहाँ? कुल-नारी के लिए स्वतंत्रता कहाँ है? [2016/10m/5d]
निम्नलिखित गद्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ससंदर्भ व्याख्या कीजिए और उसका सौंदर्य भी स्पष्ट कीजिए: स्थाविर चिबुक की चामत्कारिक औषधि और कांधारी फलों के रस से शरीर में शीघ्र ही रसवृद्धि होकर पृथुसेन की प्राणशक्ति सामर्थ्य अनुभव करने लगी। उसी अनुपात में दिव्या की स्मृति और उसके लिए व्याकुलता का वेग बढ़ने लगा। जीवन का पांसा फेंक कर प्राप्त की हुई सफलता दिव्या के अभाव में उसे निस्सार जान पड़ने लगी। [2015/10m/5a]
‘दिव्या’ उपन्यास देश की गौरवगाथा मात्र नहीं है, अपितु आगे की दिशा भी तलाशती है। इस पर विचार प्रस्तुत कीजिए। [2015/20m/8a]
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए:– मनुष्य-समाज समय की नदी के तट पर स्थित वन के समान है। समय की नदी में आने वाले प्लावन इस वन की भूमि को उर्वरा करते रहते हैं। इसी प्रकार सागल के नगर-समाज में परिवर्तन के अनेक प्लावन आये और भावनाओं और अनुभूतियों के उर्वर स्तर समाज की भूमि पर छोड़ते गये। [2012/12m/5a]
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए:– जन-सागर इस घोषणा के झंझावात से तरंगित हो उठा। जन-समूह की ग्रीवायें उठ गयीं और दृष्टि मार्ग के पश्चिम छोर की ओर चली गयी। दीपदण्ड-धारी अश्वारोहियों के पीछे रथ चले आ रहे थे और रथों के पीछे फिर दीपदण्ड-धारी अश्वारोही। रथ शीघ्र ही मण्डप के समीप जन-प्रवाह में आ पहुँचे। [2012/12m/5e]
‘दिव्या’ में यशपाल का वैचारिक हस्तक्षेप उपन्यास के रचना-कौशल का अतिक्रमण करता है–इस मत का विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए। [2012/0m/8a]
‘दिव्या’ ऐतिहासिक नहीं, ऐतिहासिक परिवेश की कथा है – विवेचन कीजिए । [2010/0m/8a]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की ससंदर्भ व्याख्या करते हुए चयनित गद्यांशों की अभिव्यंजनागत विशेषताओं का रेखांकन कीजिए: परिवर्तन ही गति है । गति ही जीवन है । अमरता का अर्थ है – अपरिवर्तन, गतिहीनता । देवी, यदि सूर्य जैसे और जहाँ है, वहीं स्थिर हो जाए? यदि जलवायु जैसे और जहाँ स्थिर हो जाए, सब स्थिर और अपरिवर्तनशील हो जाएँ तो क्या जीवन काम्य और सुखमय होगा? [2007/20m/5d]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: “आचार्य, कुलवधू का आसन, कुलमाता का आसन, कुल महादेवी का आसन दुर्लभ सम्मान है। यह अकिंचन नारी उस आसन के सम्मुख आदर से मस्तक झुकाती है; परन्तु आचार्य, कुल-माता और कुल महादेवी निरादृत वेश्या की भाँति स्वतंत्र और आत्मनिर्भर नहीं है। ज्ञानी आचार्य, कुलवधु का सम्मान, कुलमाता का आदर और कुल महादेवी का अधिकार कार्य पुरुष का प्रश्रयमात्र है। वह नारी का सम्मान नहीं उसे भोग करने वाले पराक्रमी पुरुष का सम्मान है। [2005/20m/5b]
2.8] फणीश्वरनाथ रेणु
25 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: बावन ने दो आज़ाद देशों की, हिंदुस्तान और पाकिस्तान की ईमानदारी को, इंसानियत को बस दो डग में ही नाप लिया । [2026/10m/5c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘मैला आँचल’ आंचलिक उपन्यास होते हुए भी अपने समय के बदलते हुए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को प्रस्तुत करता है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2026/20m/7a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: भारतीय ग्रामीण जीवन को वैध सम्मान दिलाने की दृष्टि से ‘मैला आँचल’ उपन्यास की समीक्षा कीजिए। [2025/15m/6c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: नीलोत्पल ! नहीं-नहीं ! यह अँधेरा नहीं रहेगा । मानवता के पुजारियों की सम्मिलित वाणी गूँजती है – पवित्र वाणी ! उन्हें प्रकाश मिल गया है । तेजोमय ! क्षत-विक्षत पृथ्वी के घाव पर शीतल चंदन लेप रहा है । प्रेम और अहिंसा की साधना सफल हो चुकी है । फिर कैसा भय ! [2024/10m/5c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘मैला आँचल’ के आधार पर फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ की कथा-भाषा की समीक्षा कीजिए । [2024/15m/6b]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: “मैं फिर काम शुरू करूँगा–यहीं, इसी गाँव में। मैं प्यार की खेती करना चाहता हूँ। आँसू से भीगी हुई धरती पर प्यार के पौधे लहलहाएँगे। मैं साधना करूँगा, ग्रामवासिनी भारत माता के मैले आँचल तले!” [2023/10m/5b]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: आंचलिक उपन्यास के तत्त्वों के आलोक में ‘मैला आँचल’ उपन्यास की विवेचना कीजिए। [2023/15m/6b]
‘मैला आँचल’ उपन्यास की भाषा, परिवेश को जीवंत करने में कितनी सफल सिद्ध हुई है? उदाहरण सहित विवेचन कीजिए । [2022/15m/8c]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: विधाता की सृष्टि में मानव ही सबसे बड़ा शक्तिशाली है। उसको पराजित करना असंभव है, प्रचण्ड शक्तिशाली बमों से भी नहीं। पागलों! आदमी–आदमी है, गिनीपिग नहीं।… सबारि ऊपर मानुस सत्य! [2021/10m/5c]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: गाँधीवादी विचारधारा के आलोक में बावनदास के चरित्र का विश्लेषण कीजिए। [2021/15m/7c]
‘मैला आँचल’ के आधार पर उपन्यासकार की जीवनदृष्टि का परिचय दीजिए । [2020/15m/7c]
‘मैला आंचल’ की राजनीतिक चेतना पर प्रकाश डालिए । [2019/20m/6a]
‘मैला आँचल’ ‘ग्राम कथा’ की कलात्मक परिणति है या ‘आंचलिकता’ की स्वतंत्र संरचना? भारतीय आंचलिक उपन्यासों के परिप्रेक्ष्य में स्पष्ट कीजिए । [2018/15m/6b]
उपन्यास की भाषा को कथ्य का अनुसरण करना क्या श्रेयस्कर माना जाएगा? ‘मैला आंचल’ के संदर्भ में तर्क प्रस्तुत कीजिए । [2018/15m/8c]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) मैं फिर काम शुरू करूंगा – यहीं इसी गाँव में, मैं प्यार की खेती करना चाहता हूँ । आँसू से भीगी धरती पर प्यार के पौधे लहलहायेंगे । मैं साधना करूँगा, ग्रामवासिनी भारतमाता के मैले आँचल तले । कम से कम एक ही गाँव के कुछ प्राणियों के मुरझाये ओठों पर मुस्कराहट लौटा सकूँ । उनके हृदय में आशा और विश्वास को प्रतिष्ठित कर सकूँ । [2017/10m/5c]
“मैला आँचल में अभिव्यक्त स्त्री-पुरूष संबंध एक नवीन मुक्ति के पक्ष में है ।” इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं? तार्किक व्याख्या कीजिए । [2017/15m/6b]
‘मैला आँचल’ में निहित सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक संक्रमण पर प्रकाश डालिए । [2016/20m/8a]
आंचलिक उपन्यास के रूप में ‘मैला आँचल’ का मूल्यांकन कीजिए। [2015/15m/8b]
निम्नलिखित गद्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक-सौंदर्य को उद्घाटित कीजिए: “विद्यापति कवि के गान कहाँ?” बहुत दिनों बाद मन में उलझे हुए उस प्रश्न का जवाब दिया – ज़िंदगी-भर बेगारी खटने वाले, अपढ़ गँवार और अर्धनग्नों में, कवि ! तुम्हारे विद्यापति के गान हमारी टूटी झोपड़ियों में ज़िंदगी के मधुरस बरसा रहे हैं । – ओ कवि ! तुम्हारी कविता ने मचल कर एक दिन कहा था – चलो कवि, बनफूलों की ओर ! [2014/10m/5e]
“इसमें फूल भी हैं शूल भी, धूल भी है, गुलाब भी, कीचड़ भी है, चंदन भी, सुंदरता भी है, कुरूपता भी – मैं किसी से दामन बचाकर नहीं निकल पाया ।” – रेणु के इस कथन के आलोक में ‘मैला आँचल’ का मूल्यांकन कीजिए । [2014/15m/8b]
“रेणु पाठक को छपे हुए पृष्ठों की सुरक्षित दुनिया से बाहर खींचते हैं और मौखिक परम्परा में प्रवेश कराते हैं।” ‘मैला आँचल’ के सन्दर्भ में इस वक्तव्य का विवेचन कीजिए। [2013/25m/8a]
‘मैला आँचल’ की आँचलिकता उपन्यास की वस्तु-स्थिति में विचलित होती है या स्थानीयता ही बनी रहती है? समीक्षा कीजिए। [2012/60m/8b]
‘मैला आँचल’ ‘ग्राम कथा’ की नव्य कलात्मक परिणति है । – इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2011/0m/7a]
‘मैला आंचल’ के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करते हुए इसके प्रतिपाद्य का विवेचन कीजिए और एक आंचलिक उपन्यास के रूप में इसकी सर्जनात्मक उपलब्धियों का संक्षेप में परिचय दीजिए । [2007/60m/8]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: यह अंधेरा नहीं रहेगा। मानवता के पुजारियों की सम्मिलित वाणी गूंजती है–पवित्र वाणी। उन्हें प्रकाश मिल गया है। तेजोमय ! क्षत-विक्षत पृथ्वी के घाव पर शीतल चन्दन लेप रहा है। प्रेम और अहिंसा की साधना सफल हो चुकी है। फिर कैसा भय ! विधाता की सृष्टि में मानव ही सबसे बढ़कर शक्तिशाली है। उसको पराजित करना असम्भव है। प्रचण्ड शक्तिशाली बमों से भी नहीं… पगला आदमी आदमी है, गिनीपिग नहीं। … सबरि ऊपर मानुस सत्य ! [2005/20m/5d]
2.9] मन्नू भंडारी
13 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘महाभोज’ उपन्यास राजनीति और अपराध के आपसी गठजोड़ पर करारा प्रहार करता है” – स्पष्ट कीजिए। [2025/15m/8c]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “मन्नू भण्डारी रचित ‘महाभोज’ उपन्यास राजनीति में पिसते दलित समाज की दास्ताँ का जीवंत दस्तावेज है।” इसे स्पष्ट कीजिए। [2023/15m/7c]
“ ‘महाभोज’ उपन्यास राजनीतिक विकृतियों का सच्चा दस्तावेज़ है ।” इस कथन से आप कितने सहमत हैं, तर्कसंगत मीमांसा कीजिए । [2022/15m/7c]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘महाभोज’ उपन्यास के नामकरण की सार्थकता पर विचार कीजिए। [2021/15m/6c]
‘महाभोज’ की मूल संवेदना को स्पष्ट कीजिये । [2019/20m/8a]
‘महाभोज’ में समसामयिक अव्यवस्था का मात्र निदान है अथवा विधेयात्मक समाधान भी? तर्क पूर्वक समझाइए । [2018/15m/6c]
“‘महाभोज’ स्वातंत्र्योत्तर भारतीय राजनीति की विकृति के पर्दाफाश का ज्वलंत दस्तावेज है ।”– तर्क एवं उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए । [2017/15m/6c]
‘महाभोज’ उपन्यास को क्या एक सशक्त राजनीतिक उपन्यास का दर्जा दिया जा सकता है? उपन्यास में चित्रित पात्रों के आधार पर समीक्षा कीजिए । [2016/15m/7c]
एक राजनैतिक उपन्यास के रूप में ‘महाभोज’ का विवेचन कीजिए। [2015/15m/8c]
“‘महाभोज’ उपन्यास में हमारे वर्त्तमान समाज और राजनीति का नकारात्मक यथार्थ-वर्णन तो विश्वसनीय बन पड़ा है, लेकिन सकारात्मक पहलू हवाई आदर्श बन गया है”– इस टिप्पणी के संदर्भ में आप अपना तर्कपूर्ण पक्ष प्रस्तुत कीजिए । [2014/15m/8c]
‘महाभोज’ में समकालीन दलगत राजनीति का जन-विरोधी चरित्र विश्वसनीय तरीके से उभारा गया है–इस बात की परीक्षा कीजिए। [2013/25m/7b]
राजनीति और अपराध के आपसी सम्बन्धों की औपन्यासिक प्रस्तुति के रूप में ‘महाभोज’ पर विचार कीजिए । [2010/60m/8b]
निम्नलिखित गद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी अभिव्यंजनागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए: आप लोगों की नाराज़गी मुझ पर है तो मुझे ही झेलनी चाहिए और अकेले ही झेलनी चाहिए । दूसरों को इसमें साझीदार बनाना तो दूसरों के साथ अन्याय होगा । कुछ समय पहले आप लोगों ने अपना प्यार और विश्वास दिया था मुझे । मैंने सिर-आँखों पर ही लिया था उसे । आज यदि आप अपनी नाराज़गी देंगे तो उसे भी सिर-आँखों पर ही लूँगा । मेरी ग़लती पर नाराज़ होना आपका अधिकार है और उसे झेलना मेरा कर्तव्य । [2009/20m/5b]
2.10] राजेंद्र यादव
34 questions
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: जिस मीरा को मैंने वर्षों जाना है, वह अब पास-सी नहीं लगती, अपनी-सी नहीं लगती । उसे मैंने छू-छू कर छुआ था, चूम-चूम कर चूमा था, पर मन पर जब मोह और प्यार की उछलन आती है, तो मीरा नहीं मन्नो की आँखें ही सगी दिखती हैं । [2026/10m/5e]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘बदबू’ औद्योगिक-पूँजीवादी सभ्यता की आलोचना करने वाली कहानी है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2026/20m/8a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘टूटना’ कहानी के आधार पर राजेन्द्र यादव की कथा-दृष्टि का विश्लेषण कीजिए । [2026/15m/8b]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: काले साँप का काटा आदमी बच सकता है, हलाहल ज़हर पीने वाले की मौत रुक सकती है, किन्तु जिस पौधे को एक बार कर्मनाशा का पानी छू ले, वह फिर हरा नहीं हो सकता। [2025/10m/5e]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘भोलाराम का जीव’ कहानी के माध्यम से हरिशंकर परसाई की व्यंग्य चेतना स्पष्ट कीजिए। [2025/15m/7c]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: आज तक वे भीतरी उबाल और बाहरी दबाव के बीच टुकड़े-टुकड़े हो कर हमेशा घुटने ही टेकते आए हैं । हर बार दिनेश को लड़ाई के मैदान में ले तो ज़रूर गए हैं, पर जैसे ही गोलियाँ चली हैं, उसे वहीं छोड़कर भाग आए हैं – अकेला, निहत्था । वह गोलियों की बौछार से लहूलुहान होता रहा है और ये ख़ुद एक असह्य अपराध-बोध से । [2024/10m/5d]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: … जैसे कहीं बहुत दूर बरफ़ की चोटियों से परिन्दों के झुंड नीचे अनजान देशों की ओर उड़े जा रहे हैं । इन दिनों अक्सर उसने अपने कमरे की खिड़की से उन्हें देखा है – धागे से बँधे चमकीले लट्टुओं की तरह वे एक लम्बी टेढ़ी-मेढ़ी क़तार में उड़े जाते हैं । [2024/10m/5e]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘परिन्दे’ कहानी के आधार पर निर्मल वर्मा की कहानी-कला की समीक्षा कीजिए । [2024/20m/8a]
निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “राजेन्द्र यादव एक प्रयोगधर्मी कहानीकार हैं” – इस कथन की ‘टूटना’ कहानी के आधार पर तर्कसंगत दृष्टि से विचार कीजिए । [2024/15m/8c]
निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: “उनकी बात कुछ समझ में नहीं आती। हमेशा दो बातें एक-दूसरे से उल्टी कहते हैं। कहते थे कि इस बार मुझे छः-सात महीनों की छुट्टी लेकर आराम करना चाहिए, लेकिन अगर मैं ठीक हूँ तो भला इसकी क्या जरूरत है।” [2023/10m/5e]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘चीफ़ की दावत’ कहानी नौकरशाही में मानव-मूल्यों का अधःपतन तथा दो पीढ़ी के अंतराल का सूक्ष्म निरूपण पाया जाता है। सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। [2023/15m/8c]
‘नयी कहानी’ की अवधारणा के संदर्भ में निर्मल वर्मा की कहानी ‘परिंदे’ की समीक्षा कीजिए । [2022/15m/8b]
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘चीफ़ की दावत’ मध्यवर्गीय अवसरवादिता और मानवीय मूल्यों के विघटन का जीवंत दस्तावेज़ है।” इस कथन की विवेचना कीजिए। [2021/15m/8c]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) और यह राजधानी ! जहाँ सब अपना है, अपने देश का है … पर कुछ भी अपना नहीं है, अपने देश का नहीं है । तमाम सड़कें हैं, जिन पर वह जा सकता है, लेकिन वे सड़कें कहीं नहीं पहुँचाती । उन सड़कों के किनारे घर हैं, बस्तियाँ हैं पर किसी भी घर में वह नहीं जा सकता । [2020/10m/5e]
‘भोलाराम का जीव’ के माध्यम से हरिशंकर परसाई की व्यंग्य चेतना पर प्रकाश डालिए । [2020/15m/8c]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) एक पगली-सी स्मृति, एक उद्भ्रान्त भावना चैपल के शीशों के परे पहाड़ी सूखी हवा में झुकी हुई वीपिंग विलोज की कांपती टहनियां, पैरों-तले चीड़ के पत्तों की धीमी-सी चिर-परिचित खड़-खड़ … वहीं पर गिरीश एक हाथ में मिलिटरी का खाकी हैट लिए खड़ा है – चौड़े, उठे सबल कन्धे, अपना सिर वहाँ टिका दो तो जैसे सिमटकर खो जायगा … । [2019/10m/5a]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) “क्या बताऊँ? गरीबी की बीमारी थी । पाँच साल हो गये पेंशन पर बैठे, पर पेंशन अभी तक नहीं मिली । हर दस-पन्द्रह दिन में एक दरख्वास्त देते थे, पर वहाँ से या तो जवाब नहीं आता था और आता तो यही कि तुम्हारी पेंशन के मामले में विचार हो रहा है । इन पाँच सालों में मेरे सब गहने बेचकर हम लोग खा गए । फिर बर्तन बिके । अब कुछ नहीं बचा था । फाके होने लगे थे । चिन्ता में घुलते-घुलते और भूखे मरते-मरते उन्होंने दम तोड़ दिया ।” [2019/10m/5d]
‘जिंदगी और जोंक’ में रजुआ की जिजीविषा पर प्रकाश डालिए । [2019/15m/7c]
‘चीफ की दावत’ में नौकरशाही में व्याप्त स्वार्थ-लिप्सा के मनोविज्ञान का उद्घाटन कीजिए । [2018/15m/7c]
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और उसका भाव-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिए । (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) याद वह करती है, किंतु जैसे किसी पुरानी तस्वीर के धूल भरे शीशे को साफ कर रही हो । अब वैसा दर्द नहीं होता । सिर्फ उस दर्द को याद करती है, जो पहले कभी होता था । तब उसे अपने पर ग्लानि होती है । वह फिर जान-बूझकर उस घाव को कुरेदती है, जो भरता जा रहा है । [2017/10m/5d]
“दूध और दवा” कहानी की मूल संवेदना आदर्श और यथार्थ के द्वंद्व एवं संघर्ष से निर्मित है ।– इस कथन के संदर्भ में कहानी की समीक्षा कीजिए । [2017/15m/7c]
“नन्हो” कहानी की भाषा ग्रामीण मुहावरों और शब्दों से युक्त जीवंत भाषा है ।’ कथन के आलोक में कहानी के भाषा-सौंदर्य को उद्घाटित कीजिए । [2017/15m/8c]
प्रवृत्तिगत दृष्टि से क्या नई कहानी पूर्ववर्ती कहानी की मात्र निरंतरता है या विच्छेद? तर्क सम्मत उत्तर दीजिए । [2016/20m/7a]
राजेन्द्र यादव की कहानियों में समकालीनता का स्वर है, प्रतिपादित कीजिए। [2015/15m/6b]
राजेन्द्र यादव की कहानियों की विशेषताएँ बताइए। [2015/15m/7b]
इस बात पर सम्यक् रूप से विचार कीजिए कि नई कहानी की यात्रा अनुभव से स्वयं गुजरने की यात्रा है । [2014/15m/7b]
निम्नलिखित गद्यांशों की सन्दर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उसके रचनात्मक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: और यह राजधानी! जहाँ सब अपना है, अपने देश का है … पर कुछ भी अपना नहीं है, अपने देश का नहीं है।
तमाम सड़कें हैं जिन पर वह जा सकता है, लेकिन वे सड़कें कहीं नहीं पहुँचातीं। उन सड़कों के किनारे घर हैं; बस्तियाँ हैं पर किसी भी घर में वह नहीं जा सकता। उन घरों के बाहर फाटक हैं, जिन पर कुत्तों से सावधान रहने की चेतावनी है, फूल तोड़ने की मनाही है और घंटी बजाकर इन्तजार करने की मजबूरी है। [2013/10m/5e]निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए:– लीड काइण्डली लाइट … संगीत के सुर मानो एक ऊँची पहाड़ी पर चढ़कर हाँफती हुई साँसों को आकाश की अबाध शून्यता में बिखेरते हुए नीचे उतर रहे हैं। बारिश की मुलायम धूप चैपल के लंबे चौकोर शीशों पर झिलमिला रही है, जिसकी एक महीन चमकीली रेखा ईसा-मसीह की प्रतिमा पर तिरछी होकर गिर रही है। [2012/12m/5c]
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए:– पर मुझसे कुछ नहीं बोला जाता। बस, मेरी बाहों की जकड़ कसती जाती है; कसती जाती है। रजनीगंधा की महक धीरे-धीरे तन-मन पर छा जाती है। तभी मैं अपने भाल पर संजय के अधरों का स्पर्श महसूस करती हूँ, और मुझे लगता है, यह स्पर्श, यह सुख, यह क्षण ही सत्य है, वह सब झूठ था, मिथ्या था, भ्रम था…। [2012/12m/5d]
नयी कहानी ने पूर्ववर्त्ती कहानी का कहाँ किस रूप में अतिक्रमण किया है? ‘एक दुनिया समानांतर’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए । [2011/60m/7b]
किन्हीं तीन गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके अभिव्यक्तिपरक सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: दोपहर की उस घड़ी में मीडोज़ अलसाया-सा ऊँघता जान पड़ता था । जब हवा का कोई भूला-भटका झोंका आ जाता था, तब चीड़ के पत्ते खड़खड़ा उठते थे । कभी कोई पक्षी अपनी सुस्ती मिटाने झाड़ियों से उड़कर नाले के किनारे बैठ जाता था, पानी में सिर डुबोता था, फिर उड़कर हवा में दो-चार निरुद्देश्य चक्कर काटकर दुबारा झाड़ियों में दुबक जाता था ।
किन्तु जंगल की ख़ामोशी शायद कभी चुप नहीं रहती । गहरी नींद में डूबी सपनों-सी कुछ आवाज़ें नीरवता के हल्के झीने परदे पर सलवटें बिछा जाती हैं, मूक लहरों-सी तिरती हैं, मानो कोई दबे पाँव झाँककर अदृश्य संकेत कर जाता है, ‘देखो, मैं यहाँ हूँ ।’ [2010/20m/5d]एक कहानी संग्रह को संपादक ने ‘एक दुनिया समानान्तर’ क्यों कहा है? स्पष्ट कीजिए । [2009/0m/8a]
‘एक दुनिया समानान्तर’ की किसी एक कहानी की समीक्षा कीजिए । [2009/60m/8b]
शिल्प एवं विषय की दृष्टि से स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी कहानी पर प्रकाश डालिए। [2005/60m/7]
« Previous: खंड क: काव्य
Back to: Hindi Literature Optional PYQs – Topic-wise
Last updated: 2 November 2026

