Menu Close

खंड क: काव्य – Hindi Literature Optional PYQs (Paper II, Unit 1)

Here are all 247 questions on खंड क: काव्य asked in UPSC Hindi Literature Optional Paper II (2005–2026), arranged under the 12 topics of this unit. Within each topic the latest questions come first.

Each question ends with a code such as [2024/15m/3b] – the year, the marks, the word limit (where UPSC set one) and the question number in the paper.

Topic-wise weightage graph of खंड क: काव्य, Hindi Literature Optional Paper II
Topic-wise weightage of खंड क: काव्य (Hindi Literature Optional Paper II) – share of marks asked from each topic.

1.1] कबीर

23 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: सब रग तंत रबाब तन, विरह बजावै नित्त ।
    और न कोई सुणि सकै, कै साईं कै चित्त ॥
    बिरहा बुरहा जनि कहौ, बिरहा है सुलितान ।
    जिहि घट बिरह न संचरै, सो घट सदा मसान ॥ [2026/10m/1a]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: कबीर की भक्ति और उनकी सामाजिक दृष्टि के बीच के अंतर्संबंध की विवेचना कीजिए । [2026/20m/3a]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कबीर ग्रन्थावली’ के आधार पर कबीर के आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालिए। [2025/20m/2a]

  4. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कबीर वाणी के डिक्टेटर हैं’ – इस अभिमत के परिप्रेक्ष्य में कबीर की भाषा पर विचार कीजिए । [2024/15m/2b]

  5. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: जग हठवाड़ा स्वाद ठग, माया बेसाँ लाई।
    रामचरन नीका गही, जिनि जाइ जनम ठगाइ॥
    कबीर माया मोहनी, जैसी मीठी खाँड़।
    सतगुरु कृपा भई, नहीं तो करती भाँड़॥ [2023/10m/1a]

  6. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: पीछै लागा जाइ था, लोक वेद के साथि ।
    आगै थैं सतगुर मिल्या, दीपक दीया हाथि ॥
    दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट ।
    पूरा किया बिसाहुणां, बहुरि न आँवौं हट्ट ॥ [2022/10m/1a]

  7. कबीर-वाणी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कितनी प्रासंगिक है? उदाहरण सहित लिखिए । [2022/20m/4a]

  8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “कबीर वाणी के डिक्टेटर हैं।” इस कथन के आलोक में कबीर की अभिव्यंजना शैली पर विचार कीजिए। [2021/20m/2a]

  9. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: कबीर प्रेम न चषिया, चषि न लीया साव ।
    सूनें घर का पाहुणां, ज्यूं आया त्यूं जाव ॥
    कबीर चित चमंकिया, चहुं दिसि लागी लाइ ।
    हरि सुमिरण हाथूं घड़ा, बेगे लेहु बुझाइ ॥ [2020/10m/1a]

  10. कबीरदास के रचना-संसार में निहित समाज-चिंता पर प्रकाश डालिए । [2020/20m/4a]

  11. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: जाका गुर भी अंधला, चेला है जा चंध ।
    अंधे अंधा ठेलिया, दून्यूं कूप पडंत ॥
    ना गुर मिल्या न सिष भया, लालचि खेल्या दाव ।
    दून्यूं बूड़े धार मैं, चढ़ि पाथर की नाव ॥ [2019/10m/1a]

  12. कवीर की भाषा सधुक्कड़ी है ।’ इस कथन पर विचार कीजिये । [2019/15m/4c]

  13. नीरस निर्गुण मत में कबीर ने ‘ढाई आखर’ जोड़ने की पहल किससे प्रेरित हो कर की और क्यों? अपने कथन की पुष्टि कीजिए । [2018/20m/2a]

  14. ‘कबीर की कविता “अस्वीकार” के साथ-साथ स्वीकार की भी कविता है ।’– इस कथन के संदर्भ में कबीर काव्य का विश्लेषण कीजिए । [2017/20m/2a]

  15. ‘भक्ति-आंदोलन का जन-साधारण पर जितना व्यापक प्रभाव हुआ, उतना किसी अन्य आंदोलन का नहीं’ – इस कथन की सार्थकता पर विचार करते हुए कबीर की भूमिका पर प्रकाश डालिए । [2016/20m/2a]

  16. क्या कबीर ने अनीश्वरत्व के निकट पहुँच चुके भारतीय जनमानस को निर्गुण ब्रह्म की भक्ति की ओर प्रवृत्त होने की उत्तेजना प्रदान की? तर्क सम्मत उत्तर दीजिए । [2014/20m/2a]

  17. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों की ससन्दर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य का उद्घाटन कीजिए: जौ रोऊँ तौ बल घटे, हँसौं तौ राम रिसाइ।
    मन ही मांहि बिसूरणां, ज्यूं घुंण काठहि खाइ॥
    हँसि हँसि कन्त न पाइए, जिनि पाया तिनि रोइ।
    जो हाँसे ही हरि मिले, तौ नहीं दुहागनि होइ॥ [2013/10m/1b]

  18. “कबीर जनता के कवि थे और जनता के प्रति उनके हृदय में असीम करुणा और अनुराग का भाव था।” इस कथन की सोदाहरण समीक्षा कीजिए। [2013/25m/2a]

  19. “कबीर की कविता में प्रेम केवल संवदेना ही नहीं, अवधारणा के रूप में भी है। वह केवल राम के विरह का ही नहीं, कवि के सामाजिक विवेक का भी प्रतिमान है” –इस कथन की पुष्टि कीजिए। [2012/60m/3b]

  20. “कबीर की भाषा सधुक्कड़ी थी” – इस कथन के औचित्य पर सोदाहरण विचार कीजिए । [2011/0m/2a]

  21. किन्हीं तीन पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: लंबा मारग दूरि घर, विकट पंथ बहु भार ॥
    कहौ संतो क्यूँ पाइये, दुर्लभ हरि-दीदार ॥
    सब रग तंत रबाब तन, बिरह बजावै नित्त ।
    और न कोई सुणि सकै, कै साईं कै चित्त ॥ [2010/20m/1b]

  22. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उनकी काव्यगत विशेषताओं को भी स्पष्ट कीजिए: जिहि घटि प्रीति न प्रेम रस, पुनि रसना नहीं राम ।
    ते नर इस संसार में, उपजि षये बेकाम ॥
    कबीर प्रेम न चाषिया, चाषि न लीया साब ।
    सूने घर का पाहुणा, ज्यूं आया त्यूँ जाव ॥ [2009/20m/1a]

  23. “सामंती समाज की जड़ता को तोड़ने का जैसा प्रयास कवीर ने किया वैसा प्रयास कोई दूसरा नहीं कर सका” – इस कथन के आधार पर कबीर के कृतित्व का सोदाहरण मूल्यांकन कीजिए । [2007/60m/2]

Cover of the UPSC Prelims Topic-wise PYQ book with detailed explanations

From the Optional Province team

Preparing for Prelims too?

Our UPSC Prelims Topic-wise PYQ Book covers every Prelims question with detailed explanations, so you can see exactly where UPSC asks from. Now available as a hard copy and an eBook.

Buy Hard Copy on AmazonBuy eBook (PDF)

Download a free sample

1.2] सूरदास

24 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “विश्व की विभूति में मन को रमाने का जैसा अवसर भक्ति भावना में है; वैसा अन्तःसाधना में नहीं” – सूरदास कृत ‘भ्रमरगीत’ के आधार पर इस कथन की युक्तिसंगत समीक्षा कीजिए। [2025/15m/3c]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: सूरदास के वाग्वैदग्ध्य की ‘भ्रमरगीत सार’ के आधार पर समीक्षा कीजिए । [2024/20m/4a]

  3. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: नटनंदन मोहन सों मधुकर! है काहे की प्रीत?
    जौ कीजै तो है जल, रवि औ जलधर की सी रीति॥
    जैसे मीन, कमल, चातक को ऐसे ही गई बीति।
    तलफत, जरत, पुकारत सुनु, सठ। नाहिं न है यह रीति॥ [2023/10m/1b]

  4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘भ्रमरगीत सार’ के आधार पर सूरदास की काव्य-चेतना एवं कवित्व की सोदाहरण विवेचना कीजिए। [2023/15m/3b]

  5. “सूरदास द्वारा भ्रमरगीत प्रसंग की योजना का मुख्य उद्देश्य निर्गुण पर सगुण की विजय दिखाना है ।” इस कथन की युक्तिसंगत समीक्षा कीजिए । [2022/20m/3a]

  6. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: काहे को रोकत मारग सूधो?
    सुनहु मधुप! निर्गुन-कंटक तें राजपंथ क्यों रूँधौ?
    कै तुम सिखै पठाए कुब्जा, कै कही स्यामघन जू धौं?
    बेद पुरान सुमृति सब ढूँढ़ौ जुवतिन जोग कहूँ धौ?
    ताको कहा परेखौ कीजै जानत छाछ न दूधौ।
    सूर मूर अक्रूर गए लै ब्याज निबेरत ऊधौ॥ [2021/10m/1a]

  7. ‘सूरदास में जितनी सहृदयता और भावुकता है, प्रायः उतनी चतुरता और वाग्विदग्धता भी है ।’ ‘भ्रमरगीत-सार’ के परिप्रेक्ष्य में विवेचना कीजिए । [2020/15m/3c]

  8. ‘भ्रमरगीत’ की अवधारणा पर विचार करते हुये गोपियों की वाग्विदग्धता का परिचय दीजिये । [2019/20m/2a]

  9. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: प्रकृति जोई जाके अंग परी ।
    स्वान-पूँछ कोटिक जो लागै सूधि न काहु करी ।
    जैसे काग भच्छ नहिं छाँड़ै जनमत जौन घरी ।
    धोये रंग जात कहु कैसे ज्यों कारी कमरी ।
    ज्यों अहि डसत उदर नहिं पूरत ऐसी धरनि धरी ।
    सूर होउ सो होउ सोच नहिं, तैसे हैं एउ री ॥ [2018/10m/1a]

  10. हिन्दी भ्रमरगीत-परंपरा में सूरदास कृत भ्रमरगीत का वैशिष्ट्य निरूपित कीजिए । [2018/15m/4b]

  11. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: जीवन मुँहचाही को नीको,
    दरस परस दिन रात करति है कान्ह पियारे पी को ।
    नयनन मूँदि-मूँदि किन देखौ बँध्यो ज्ञान पोथी को ।
    आछे सुन्दर स्याम मनोहर और जगत सब फीको ।
    ‘सुनौ जोग को का लै कीजै जहाँ ज्यान ही जी को?’
    खाटी मही नही रुचि मानै सूर खवैया घी को ॥ [2017/10m/1a]

  12. “काव्य, जीवन को अर्थवत्ता प्रदान करता है और काव्य की अर्थवत्ता बिम्ब से निर्मित होती है ।” – इस कथन के आलोक में सूरदास के काव्य का मूल्यांकन कीजिए । [2017/15m/2b]

  13. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) प्रस्तुत करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का परिचय दीजिए: स्याम मुख देखे ही परतीति ।
    जो तुम कोटि जतन करि सिखवत जोग ध्यान की रीति ॥
    नाहिंन कछू सयान ज्ञान में यह हम कैसे मानैं ।
    कहौ कहा कहिए या नभ को कैसे उर में आनैं ॥
    यह मन एक, एक वह मूरति भृंगकीट सम माने ।
    सूर सपथ दै बूझत ऊधौ यह ब्रज लोग सयाने ॥ [2016/10m/1a]

  14. भ्रमर गीत के माध्यम से सूरदास ने किस प्रकार अपनी गहन भक्ति-भावना और अप्रतिम काव्य-कला का परिचय दिया है? विवेचन कीजिए । [2016/20m/4a]

  15. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: निर्गुन कौन देस को वासी?
    मधुकर! हंसि समुझाय, सौंह दै बूझति साँच, न हांसी।
    को है जनक, जननि को कहियत, कौन नारिं, को दासी?
    कैसो वरन, भेस है कैसो, केहि रस कै अभिलासी।
    पावैगो पुनि कियो आपनो जो रे कहैगो गांसी।
    सुनत मौन ह्वै रह्यौ ठग्यौ सो सूर सबै मति नासी॥ [2015/10m/1a]

  16. सूर के काव्य में जितनी सहृदयता है उतनी ही वाग्विदग्धता भी। स्पष्ट कीजिए। [2015/20m/3a]

  17. निम्नलिखित काव्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए: सँदेसनि मधुबन-कूप भरे ।
    जो कोउ पथिक गए हैं ह्याँ तें फ़िरि नहिं अवन करे ॥
    कै वै स्याम सिखाय समोधे कै वै बीच मरे?
    अपने नहिं पठवत नंदनंदन हमरेउ फेरि धरे ॥
    मसि खूँटी कागद जल भींजे, सर दव लागि जरे ।
    पाती लिखैं कहो क्यों करि जो पलक-कपाट अरे? [2014/10m/1a]

  18. सोदाहरण स्पष्ट कीजिए कि सूर ने योगमार्ग को संकीर्ण, कठिन और नीरस तथा भक्तिमार्ग को विशाल, सरल और सरस क्यों कहा है? [2014/20m/3a]

  19. बताइए कि किस प्रकार सूर की काव्यकला पौराणिकता में नवीनता का संचार करके प्रसंगों को विशिष्ट और लोकग्राह्य बना देती है। [2013/25m/3a]

  20. सूरदास की भक्तिभावना और काव्य-कौशल का परिपाक भ्रमरगीत प्रसंग में किस तरह हुआ है? विश्लेषण कीजिए। [2012/0m/2a]

  21. “सूर का काव्य अप्रस्तुत विधान की खान है” – इसको सप्रमाण सिद्ध कीजिए । [2011/60m/2b]

  22. किन्हीं तीन पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: हरि काहे के अंतर्यामी?
    जौ हरि मिलत नहीं यहि औसर, अवधि बतावत लामी ॥
    अपनी चोप जाय उठि बैठे और निरस बेकामी?
    सो कह पीर पराई जानै जो हरि गरुड़ागामी ।
    आई उघरि प्रीति कलई सी जैसे खाटी आमी ॥
    सूर इते पर अनख मरति हैं, ऊधो, पीवत मामी ॥ [2010/20m/1a]

  23. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भसहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: जोग ठगौरी ब्रज न बिकैहै।
    यह व्योपार तिहारो ऊधो एसोई फिरि जैहै ॥
    जापै लै आए हौ मधुकर ताके उर न समैहै।
    दाख छाँड़िकै कटुक निबौरी को अपने मुख खैहै?
    मूरी के पातन के केना को मुक्ताहल दैहै?
    सूरदास प्रभु गुनहिं छाँड़िकै को निर्गुन निरबैहै? [2005/20m/1a]

  24. ‘भ्रमर-गीत सार’ के दार्शनिक पक्ष की विवेचना करते हुए उसके काव्यगत महत्त्व की समीक्षा कीजिए। [2005/60m/2]

1.3] तुलसीदास

25 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: तात राम नहिं नर भूपाला ।
    भुवनेस्वर कालहु कर काला ॥
    ब्रह्म अनामय अज भगवंता ।
    ब्यापक अजित अनादि अनंता ॥ [2025/10m/1a]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “कवितावली के उत्तरकाण्ड में मध्यकाल के भयावह यथार्थ की समीक्षा की गई है” – इस कथन की सत्यता को स्पष्ट कीजिए। [2025/15m/2b]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: बिरह अगिनि तनु तूल समीरा ।
    स्वास जरइ छन माहिं सरीरा ॥
    नयन स्रवहिं जलु निज हित लागी ।
    जरैं न पाव देह बिरहागी ॥ [2024/10m/1a]

  4. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: गोस्वामी तुलसीदास रचित ‘कवितावली’ के उत्तरकांड के आधार पर उनकी भक्ति-भावना का स्वरूप स्पष्ट कीजिए । [2024/20m/2a]

  5. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: बातन्ह मनहि रिझाई सठ जनि घालसि कुल सीख।
    राम बिरोध न उबरसि सरन बिष्नु अज ईस॥
    की तजि मान अनुज इव प्रभु पद पंकज भृंग।
    होहि कि राम सरानल खल कुल सहित पतंग॥ [2023/10m/1c]

  6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: गोस्वामी तुलसीदास रचित ‘कवितावली’ के उत्तरकाण्ड की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। [2023/20m/2a]

  7. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: बेद पुरान बिहाइ सुपंथ कुमारग कोटि कुचाल चली है ।
    काल कराल, नृपाल कृपालन राज समाज बड़ोई छली है ॥
    बर्न-बिभाग न आस्रम धर्म, दुनी दुख-दोष-दरिद्र दली है ।
    स्वारथ को परमारथ को कलि राम को नाम प्रताप बली है ॥ [2022/10m/1b]

  8. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ कोऊ।
    काहू की बेटी सों, बेटा न ब्याहब, काहू की जाति बिगार न सोऊ।
    तुलसी सरनाम गुलामु है राम को, जाको, रुचै सो कहै कछु ओऊ।
    माँगि कै खैबो मसीत को सोईबो, लैबो को, एकु न दैबे को दोऊ॥ [2021/10m/1b]

  9. ‘कवितावली’ में निहित युगीन संदर्भों का सोदाहरण विवेचन कीजिए । [2020/20m/2a]

  10. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: नामु लिये पूतको पुनीत कियो पातकीसु,
    आरति निवारी ‘प्रभु पाहि’ कहें पीलकी ।
    छलनिको छोंड़ी, सो निगोड़ी छोटी जाति-पांति
    कीन्ही लीन आपुमें सुनारी भोंड़े भीलकी ॥ [2019/10m/1b]

  11. ‘कवितावली’ के भाव सौंदर्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये । [2019/15m/4b]

  12. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: सुनु रावन ब्रह्मांड निकाया । पाइ जासु बल बिरचति माया ।
    जाके बल बिरंचि हरि ईसा । पालत सृजत हरत दससीसा ।
    जा बल सीस धरत सहसासन । अंडकोस समेत गिरि कानन ।
    धरइ जो बिबिध देह सुरत्राता । तुम्ह से सठन सिखावनु दाता ।
    हर कोदंड कठिन जेहिं भंजा । तेहि समेत नृप दल मद गंजा । [2018/10m/1b]

  13. ‘सुन्दर’ शब्द पर विचार करते हुए ‘सुन्दरकांड’ के वस्तु-शिल्प-सौन्दर्य की विवेचना कीजिए । [2018/20m/4a]

  14. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: ऋषिनारि उधारि कियो सठ केवट मीत पुनीत सुकीर्ति लही ।
    निजलोक दियो सबरी खग को कपि थाप्यो सो मालुम है सबही ।
    दससीस विरोध सभीत विभीषण भूप कियो जग लीक रही ।
    करुणानिधि को भजु रे तुलसी रघुनाथ अनाथ के नाथ सही । [2017/10m/1b]

  15. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) प्रस्तुत करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का परिचय दीजिए: कहेहु तात अस मोर प्रनामा । सब प्रकार प्रभु पूरनकामा ॥
    दीन दयाल बिरिदु संभारी । हरहु नाथ मम संकट भारी ॥ [2016/10m/1b]

  16. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: तात राम नहि नर भूपाला। भुवनेश्वर कालहुँ कर काला॥
    ब्रह्म अनामय अज भगवंता। व्यापक अजित अनादि अनंता॥
    गो द्विज धेनु देव हितकारी। कृपासिंधु मानुष तनुधारी॥
    जन रंजन भंजन खल व्राता। वेद धर्म रच्छक सुनु भ्राता॥
    ताहि बयरु तजि नाइए माथा, प्रनतारति भंजन रघु नाथा॥
    देहु नाथ प्रभु कहुँ वैदेही, भजहु राम विनु हेतु सनेही।
    सरन गये प्रभु ताहु न त्यागा, बिस्व द्रोह कृत अघ जेहि लागा।
    जासु नाम भय ताप नसावन, सोइ प्रभु प्रकट समुझु जियँ रावन॥ [2015/10m/1b]

  17. निम्नलिखित काव्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए: अवगुन एक मोर मैं माना ।
    बिछुरत प्रान न कीन्ह पयाना ॥
    नाथ सो नयनन्हि को अपराधा ।
    निसरत प्रान करहिं हठि बाधा ॥
    बिरह अगिनि तनु तूल समीरा ।
    स्वास जरइ छन माँहि सरीरा ॥
    नयन स्रवहिं जलु निज हित लागी ।
    जरैं न पाव देह बिरहागी ॥ [2014/10m/1b]

  18. क्या समकालीन आलोचना तुलसीदास के काव्य की प्रगतिशीलता को अनदेखा कर रही है? उदाहरणों से पुष्ट युक्तियुक्त उत्तर दीजिए। [2013/25m/2b]

  19. निम्नलिखित कवितांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य और प्रासंगिकता के आयामों का उद्घाटन कीजिए:– अंतरजामिहुतें बड़े बाहरजामि हैं राम, जे नाम लियेतें।
    धावत धेनु पेन्हाइ लवाइ ज्यों बालक-बोलनि कान कियेतें।
    आपनि बूझि कहै तुलसी कहिबे की न बावरि बात बियेतें।
    पैज परें प्रहलादहु को प्रगटे प्रभु पाहन तें, न हियेतें॥ [2012/12m/1a]

  20. तुलसी और जायसी की काव्य-भाषा और संवेदनात्मक गहनता का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए। [2012/0m/3a]

  21. निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनका काव्य-सौन्दर्य उद्घाटित कीजिए: गज-बाजि-घटा, भले भूरि भटा,
    बनिता सुत भौंह तकै सब वैं ।
    धरनी धन धाम सरीर भलौ,
    सुरलोकहु चाहि इहै सुख स्वै ॥
    सब फोकट साटक है तुलसी,
    अपनो न कछू सपनो दिन द्वै ।
    जरि जाउ सो जीवन जानकीनाथ !
    जियै जग में तुम्हरो बिनु ह्वै ॥ [2011/20m/1b]

  22. जायसी कृत ‘पद्मावत’ और तुलसीकृत ‘राम चरित मानस’ की काव्य-भाषा का तुलनात्मक आकलन कीजिए । [2011/60m/4b]

  23. तुलसीदास के प्रबंध-कौशल के वैशिष्ट्य का मूल्यांकन कीजिए । [2010/0m/2a]

  24. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उनकी काव्यगत विशेषताओं को भी स्पष्ट कीजिए: कृसगात ललात जो रोटिन को, घरवात घरें ख़ुरपा-ख़रिया ।
    तिन्ह सोने के मेरु-से ढेर लहे, मनु तौ न भरो, घरु पै भरिया ॥
    ‘तुलसी’ दुख दूनो दसा दुहुँ देखि, कियो मुखु दारिद को करिया ।
    तजि आस भो दासु रघुप्पतिको, दसरत्थको दानि दया-दरिया ॥ [2009/20m/1b]

  25. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: कहेहू तें कछु दुख घटि होई । काहि कहौं यह जान न कोई ॥
    तत्व प्रेम कर मम अरु तोरा । जानत प्रिया एकु मनु मोरा ॥
    सो मनु सदा रहत तोहि पाहीं । जानु प्रीति रसु एतनेहि माहीं ॥
    प्रभु संदेसु सुनत वैदेही । मगन प्रेम तन सुधि नहिं तेही ॥ [2007/20m/1a]

1.4] जायसी

21 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: दादुर मोर कोकिला पीऊ
    गिरै बीजु, घट रहै न जीऊ ।
    पुष्य नखत सिर ऊपर आवा
    हौं बिनु नाह, मंदिर को छावा ॥ [2026/10m/1b]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘पद्मावत’ के आधार पर जायसी की स्त्री-दृष्टि का विश्लेषण कीजिए । [2026/20m/4a]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: कुहुकि कुहुकि जसि कोइल रोई ।
    रकत आँसु घुँघुची बन बोई ॥
    पै कर मुखी नैन तन राती ।
    को सिराव बिरहा दुःख ताती ॥ [2025/10m/1b]

  4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: जायसी के ‘पद्मावत’ के सिंहलद्वीप खण्ड की भावभूमि स्पष्ट कीजिए। [2023/15m/2b]

  5. “जायसी ने नागमती के वियोग-वर्णन द्वारा नारी की व्यथा-कथा को प्रस्तुत किया है ।” इस कथन से आप कितने सहमत हैं, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए । [2022/15m/3b]

  6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “जायसी ने इतिहास और कल्पना के सुंदर समन्वय से यह अत्यंत उत्कर्ष का महाकाव्य दिया है।” इस कथन के आधार पर ‘पद्मावत’ की समीक्षा कीजिए। [2021/15m/2b]

  7. “ ‘पद्मावत’ में आध्यात्मिक प्रेम की झाँकियाँ विद्यमान हैं ।” इस कथन से आप कहां तक सहमत हैं? सोदाहरण समझाइए । [2020/15m/2b]

  8. जायसी की सौन्दर्य-संचेतना में उनकी ऊहा शक्ति साधक रही है या बाधक? सोदाहरण समझाइए । [2018/15m/2b]

  9. “जायसी कृत ‘पद्मावत’ में वर्णित ‘प्रेम’, सौंदर्य, भाव-गांभीर्य और माधुर्य की त्रिवेणी से उद्भासित है ।”– इस कथन के संदर्भ में जायसी की प्रेम-व्यञ्जना का विवेचन कीजिए । [2017/15m/2c]

  10. ‘पद्मावत’ काव्य में वर्णित विरह-भावना विप्रलंभ शृंगार की सैद्धांतिक सीमाओं का किन-किन संदर्भों में उल्लंघन करती दिखाई देती है? विश्लेषण कीजिए । [2016/15m/2b]

  11. अवधी भाषा में रचित ‘पद्मावत’ प्रेम और दर्शन का अद्भुत महाकाव्य है। संवेदनशील उत्तर दीजिए। [2015/15m/2b]

  12. ठेठ अवधी भाषा के माधुर्य और भावों की गंभीरता की दृष्टि से ‘पद्मावत’ महाकाव्य निराला है । विवेचन कीजिए । [2014/15m/2b]

  13. ‘पद्मावत’ में कल्पना में इतिहास का पैबन्द लगाने वाली काव्य-चेतना के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? [2013/25m/3b]

  14. निम्नलिखित कवितांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य और प्रासंगिकता के आयामों का उद्घाटन कीजिए:– सो गढ़ देखु गँगन तें ऊँचा। नैन देख कर नाहिं पहूँचा।
    बिजुरी चक्र फिरै चहुँ फेरी। औ जमकात फिरै जय केरी।
    धाइ जो बाजा कै मन साधा। मारा चक्र भएउ दुइ आधा।
    चंद सुरुज औ नखत तराई। तेहि डर अँतरिख फिरैं सबाई।
    पवन जाइ तहँ पहुँचै चहा। मारा तैस टूटि भुइँ बहा।
    अगिनि उठी जरि बुझी निआना। धुआँ उठा उठि बीच बिलाना।
    पानि उठा उठि जाइ न छुवा। बहुरा रोइ आइ भुँइ चुवा।
    रावण चहा सौंह होइ हेरा उतरि गए दस माँथ।
    संकर धरा ललाट भुइँ औरु को जोगी नाथ॥ [2012/12m/1b]

  15. तुलसी और जायसी की काव्य-भाषा और संवेदनात्मक गहनता का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए। [2012/0m/3a]

  16. निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनका काव्य-सौन्दर्य उद्घाटित कीजिए: नवौं पँवरि पर दसौं दुआरू ।
    तेहि पर बाज राज घरिआरू ।
    घरी सो बैठि गनैं घरिआरी ।
    पहर पहर सो आपनि बारी ।
    जबहिं घरी पूजी वह मारा ।
    घरी घरी घरिआर पुकारा ।
    परा जो डाँड जगत सब डाँडा ।
    का निचिंत माँटी कर भाँडा । [2011/20m/1a]

  17. जायसी कृत ‘पद्मावत’ और तुलसीकृत ‘राम चरित मानस’ की काव्य-भाषा का तुलनात्मक आकलन कीजिए । [2011/60m/4b]

  18. जायसी कितने सूफ़ी हैं और कितने कवि हैं? प्रमाण सहित उत्तर दीजिए । [2009/0m/2a]

  19. पद्मावत में लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति है, सोदाहरण स्पष्ट कीजिए । [2009/60m/2b]

  20. “फूल मरै पै मरै न बासू” – इस कथन के आधार पर जायसी की प्रेम-व्यंजना के महत्त्व का आकलन कीजिए । [2007/60m/3]

  21. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भसहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: चढ़ा अषाढ़ गगन घन गाजा। साजा बिरह दुंद दल बाजा।
    घूम स्याम धौरे घन धाए। सेत धुजा बगु पाँति देखाए।
    खरग बीज चमकै चहुँ औरा। बुंद बान बरिसै घनघोरा।
    अद्रा लाग बीज भुइँ लेई। मोहि प्रिय बिनु को आदर देई। [2005/20m/1b]

1.5] बिहारी

20 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: बिहारी की काव्य-भाषा और सौंदर्य-दृष्टि की व्याख्या कीजिए । [2026/20m/2a]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “बिहारी की कविता श्रृंगारी है किन्तु प्रेम की उच्च भूमि पर नहीं पहुँच पाती” – इस कथन की सम्यक् विवेचना कीजिए। [2025/20m/4a]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: बिहारी के विरह-वर्णन की मार्मिकता पर प्रकाश डालिए । [2024/15m/2c]

  4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “बिहारी की कविता शृंगारी है पर प्रेम की उच्च भूमि पर नहीं पहुँच पाती।” इस कथन की सार्थकता पर प्रकाश डालिए। [2023/20m/4a]

  5. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: रससिंगार-मंजनु किए, कंजनु भंजनु दैन ।
    अंजनु रंजनु हूँ बिना खंजनु गंजनु नैन ॥
    तो पर वारौं उरबसी, सुनि, राधिके सुजान ।
    तू मोहन कै उर बसी ह्वै उरबसी-समान ॥ [2022/10m/1c]

  6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “बिहारी ने अन्योक्तियों व सूक्तियों के माध्यम से जीवन के सत्य का सजीव वर्णन किया है।” इस कथन की विवेचना कीजिए। [2021/15m/2c]

  7. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: खेलन सिखए, अलि, भलै चतुर अहेरी मार ।
    कानन-चारी नैन-मृग नागर नरनु सिकार ॥
    लग्यो सुमनु ह्वै है सफलु, आतप-रोसु निवारि ।
    बारी, बारी आपनी सींचि सुहृदता-बारि ॥ [2020/10m/1b]

  8. बिहारी की सूक्ष्म सौंदर्य दृष्टि का निरूपण कीजिये । [2019/15m/2b]

  9. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: पावक सो नयननु लगै जावकु लाग्यो भाल ।
    मुकुरु होहुगे नैंक मैं, मुकुरु बिलोको लाल ॥
    तखिन-कनकु कपोल-दुति बिच ही बीच बिकान ।
    लाल लाल चमकतिं चुनीं चौका-चीन्ह-समान ॥ [2018/10m/1c]

  10. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: (i) सायक सम मायक नयन रंगे त्रिविध रंग गात ।
    झखौ बिलखि दुरि जात जल लखि जलजात लजात ॥
    (ii) सब ही त्यौं समुहाति छिनु, चलति सबनु दै पीठि ।
    वाही त्यौं ठहराति यह, कविलनवी लौं दीठि ॥ [2017/10m/1c]

  11. बिहारी की काव्यकला अपनी ध्वनिक्षम संभावनाओं के साथ-साथ रसाभिव्यक्ति में भी पूरी तरह से सक्षम है – तर्कसम्मत उत्तर प्रस्तुत कीजिए । [2016/15m/2c]

  12. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: मेरी भवबाधा हरौ, राधा नागरि सोइ।
    जा तन की झाईं परैं स्यामु हरित-दुति होइ।
    कहत नटत रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात।
    भरै भौन मैं करत हैं नैननु हीं सब बात॥ [2015/10m/1c]

  13. बिहारी के दोहों में नीति, भक्ति, शृंगार की त्रिवेणी प्रवाहित है। स्पष्ट कीजिए। [2015/15m/2c]

  14. बिहारी की कविता के साक्ष्य से बताइए कि कवि की धर्म और दर्शन के क्षेत्रों में पैठ थी । [2014/15m/2c]

  15. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों की ससन्दर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य का उद्घाटन कीजिए: डारे ठोड़ी-गाड़, गहि नैन-बटोही मारि।
    चिलक चौंध में रूप ठग, हाँसी-फाँसी डारि॥
    तंत्रीनाद, कवित्त रस, सरस राग, रति-रंग।
    अनबूड़े बूड़े, तरे जे बूड़े सब अंग॥ [2013/10m/1a]

  16. बिहारी के काव्य एवं उनकी कवि-दृष्टि की सौंदर्यशास्त्रीय मीमांसा के प्रतिमानों पर प्रकाश डालिए। [2012/60m/2b]

  17. “जो कोई रस-रीति को समुझै चाहे सार ।
    पढ़ै बिहारी-सतसई कविता को सिंगार ॥”
    – इस उक्ति के आधार पर बिहारी की ‘रस-रीति’ की विवेचना कीजिए । [2011/0m/4a]

  18. बिहारी के काव्य में चित्रित प्रेम और सौन्दर्य सांसारिकता से निबद्ध हैं – विवेचन कीजिए । [2010/60m/2b]

  19. रीति काल में कविवर बिहारी की अपनी अलग पहचान है । तर्क-युक्त उत्तर दीजिए । [2009/0m/3a]

  20. ‘सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर,
    देखन में छोटे लगें, घाव करें गंभीर’
    इस दोहे के आलोक में बिहारी की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए । [2009/60m/3b]

1.6] मैथिलीशरण गुप्त

15 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘भारत-भारती’ में अभिव्यक्त राष्ट्रीय चेतना का स्वरूप विश्लेषण कीजिए। [2025/15m/2c]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: हा दैव ! अब वे दिन कहाँ हैं और वे रातें कहाँ?
    हैं काल की घातें कि कल की आज हैं बातें कहाँ?
    क्या थे तथा अब क्या हुए हम, जानता बस काल है;
    भगवान् जाने, काल की कैसी निराली चाल है ! ॥ [2024/10m/1b]

  3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “ ‘भारत-भारती’ में वर्तमान की त्रासदीपूर्ण स्थिति, वैभवपूर्ण भव्य विरासत एवं उन्नत भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीयता का स्वर मुखरित हुआ है।” इसे उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए। [2023/15m/2c]

  4. “गुप्त जी ने ‘भारत-भारती’ में अतीत का गौरव गान, वर्तमान को रचनात्मक ऊर्जा एवं जागरण का संदेश देने हेतु किया है ।” स्पष्ट कीजिए । [2022/15m/2b]

  5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “गुप्त जी ने ‘भारत-भारती’ के माध्यम से न सिर्फ अतीत के गौरव का गान किया है, बल्कि वर्तमान को भी झकझोरा है।” इस कथन की विवेचना कीजिए। [2021/15m/3b]

  6. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: जिसकी प्रभा के सामने रवि-तेज भी फीका पड़ा,
    अध्यात्म-विद्या का यहाँ आलोक फैला था बड़ा!
    मानस-कमल सबके यहाँ दिन-रात रहते थे खिले,
    मानो सभी जन ईश की ज्योतिश्छटा में थे मिले ॥ [2020/10m/1c]

  7. ‘भारत भारती’ की राष्ट्रीय चेतना को आज के संदर्भ में समझाइये । [2019/20m/4a]

  8. “‘भारत-भारती’ की राष्ट्रीय-चेतना हिन्दू जातीयता पर अवलंबित है ।” इस कथन के संदर्भ में अपना मत सोदाहरण प्रस्तुत कीजिए । [2017/20m/3a]

  9. स्वतंत्रता-संग्राम के व्यापक परिप्रेक्ष्य में मैथिलीशरण गुप्त की ‘भारत-भारती’ की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिए । [2016/15m/4c]

  10. मैथिलीशरण गुप्त की आधुनिक हिन्दी कविता के विकास में जो भूमिका है उसे स्पष्ट कीजिए। [2015/15m/3c]

  11. क्या आप समझते हैं कि ‘भारत भारती’ में व्यक्त कवि के कतिपय विचार पुराने पड़ गये हैं और उनसे सहमत होना कठिन है । इस संदर्भ में ‘भारत भारती’ की प्रासंगिकता पर विचार कीजिए । [2014/15m/3c]

  12. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों की ससन्दर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य का उद्घाटन कीजिए: हम बाह्य उन्नति पर कभी मरते न थे संसार में,
    बस मग्न थे अन्तर्जगत के अमृत-पारावार में।
    जड़ से हमें क्या, जबकि हम थे नित्य चेतन से मिले,
    हैं दीप उनके निकट क्या जो पद्म दिनकर से खिले। [2013/10m/1c]

  13. निम्नलिखित कवितांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य और प्रासंगिकता के आयामों का उद्घाटन कीजिए:– बीती नहीं यद्यपि अभी तक है निराशा की निशा–
    है किन्तु आशा भी कि होगी दीप्त फिर प्राची दिशा।
    महिमा तुम्हारी ही जगत में धन्य आशे ! धन्य है,
    देखा नहीं कोई कहीं अवलम्ब तुम-सा अन्य है॥
    आशे, तुम्हारे ही भरोसे जी रहे हैं हम सभी,
    सब कुछ गया पर हाय रे ! तुमको न छोड़ेंगे कभी।
    आशे, तुम्हारे ही सहारे टिक रही है यह मही,
    धोखा न दीजो अन्त में, बिनती हमारी है यही। [2012/12m/1c]

  14. आज के संदर्भ में ‘भारत-भारती’ का विवेचन कहाँ तक संगत प्रतीत होता है? विवेचन कीजिए। [2012/60m/4b]

  15. ‘भारत भारती’ में अभिव्यक्त कवि की पुनरुत्थानवादी दृष्टि एवं राष्ट्रीय चेतना के द्वन्द्व की समीक्षा कीजिए । [2010/0m/3a]

1.7] जयशंकर प्रसाद

24 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: अंधकार के अट्टहास-सी मुखरित सतत चिरंतन सत्य ।
    छिपी सृष्टि के कण कण में तू, यह सुंदर रहस्य है नित्य ।
    जीवन तेरा क्षुद्र अंश है, व्यक्त नील घन माला में ।
    सौदामिनी-संधि-सा सुंदर, क्षण भर रहा उजाला में । [2026/10m/1c]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: कामायनी के श्रद्धा सर्ग में व्यक्त मानवतावादी दृष्टि की विवेचना कीजिए । [2026/15m/2b]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: विषमता की पीड़ा से व्यस्त,
    हो रहा स्पंदित विश्व महान ।
    यही दुःख सुख विकास का सत्य,
    यही भूमा का मधुमय दान । [2025/10m/1c]

  4. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “कामायनी आधुनिक सभ्यता का प्रतिनिधि महाकाव्य है” – स्पष्ट कीजिए। [2025/20m/3a]

  5. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: महानृत्य का विषम सम, अरी
    अखिल स्पंदनों की तू माप,
    तेरी ही विभूति बनती है
    सृष्टि सदा होकर अभिशाप । [2024/10m/1c]

  6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: जयशंकर प्रसाद रचित ‘कामायनी’ के महाकाव्यत्व का विश्लेषण कीजिए। [2023/20m/3a]

  7. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: कौन हो तुम वसंत के दूत विरस पतझड़ में अति सुकुमार ।
    घन-तिमिर में चपला की रेख, तपन में शीतल मंद बयार ।
    नखत की आशा-किरण समान, हृदय के कोमल कवि की कांत –
    कल्पना की लघु लहरी दिव्य, कह रही मानस-हलचल शांत । [2022/10m/1d]

  8. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: दुःख की पिछली रजनी बीच, विकसता सुख का नवल प्रभात।
    एक परदा यह झीना नील, छिपाये है जिसमें सुख गात।
    जिसे तुम समझे हो अभिशाप, जगत की ज्वालाओं का मूल–
    ईश का वह रहस्य वरदान, कभी मत इसको जाओ भूल॥ [2021/10m/1c]

  9. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘कामायनी’ का गौरव उसके युगबोध, परिपुष्ट चिंतन, महत् उद्देश्य और प्रौढ़ शिल्प में निहित है।” इस कथन की विवेचना कीजिए। [2021/20m/4a]

  10. ‘प्रसाद मूलतः प्रेम और सौंदर्य के कवि हैं ।’ इस कथन के आधार पर ‘कामायनी’ में अभिव्यक्त प्रेम एवं सौंदर्य का स्वरूप स्पष्ट कीजिए । [2020/15m/3b]

  11. ‘कामायनी’ विषम परिस्थितियों में जीवन के सृजन का महाकाव्य है ।’ स्पष्ट कीजिये । [2019/15m/3b]

  12. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: उषा की पहिली लेखा कांत,
    माधुरी से भींगी भर मोद;
    मदभरी जैसे उठे सलज्ज
    भोर की तारक-द्युति की गोद । [2018/10m/1d]

  13. “कामायनी” को ‘चेतना का सुन्दर इतिहास’ और ‘अखिल मानव-भावों का सत्य’– शोधक काव्य क्यों कहा गया है? अपने विचार प्रस्तुत कीजिए । [2018/15m/4c]

  14. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: अंधकार के अट्टहास सी मुखरित सतत चिरंतन सत्य,
    छिपी सृष्टि के कण-कण में तू यह सुंदर रहस्य है नित्य ।
    जीवन तेरा क्षुद्र अंश है व्यक्त नील घनमाला में,
    सौदामिनी संधि सा सुंदर क्षण भर रहा उजाला में । [2017/10m/1d]

  15. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) प्रस्तुत करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का परिचय दीजिए: चेतना का सुंदर इतिहास अखिल मानव भावों का सत्य;
    विश्व के हृदय-पटल पर दिव्य अक्षरों से अंकित हो नित्य
    विधाता की कल्याणी सृष्टि सफल हो इस भूतल पर पूर्ण;
    पटें सागर, बिखरें ग्रह-पुंज और ज्वालामुखियाँ हों चूर्ण । [2016/10m/1c]

  16. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: विश्व की दुर्बलता बल बने
    पराजय का बढ़ता व्यापार
    हंसाता रहे उसे सविलास
    शक्ति का क्रीड़ामय संचार।
    शक्ति के विद्युतकण जो व्यस्त
    विकल बिखरे हैं हो निरुपाय
    समन्वय उसको करे समस्त
    विजयिनी मानवता हो जाय। [2015/10m/1d]

  17. ‘रामचरितमानस’ के बाद ‘कामायनी’ एक ऐसा प्रबंध काव्य है जो मनुष्य के सम्पूर्ण प्रश्नों का अपने ढंग से कोई न कोई सम्पूर्ण उत्तर देता है। विचार कीजिए। [2015/15m/3b]

  18. निम्नलिखित काव्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए: “विषमता की पीड़ा से व्यस्त हो रहा
    स्पंदित विश्व महान,
    यही दुःख-सुख, विकास का सत्य यही
    भूमा का मधुमय दान ।
    नित्य समरसता का अधिकार उमड़ता
    कारण-जलधि समान,
    व्यथा से नीली लहरों बीच बिखरते
    सुख-मणिगण द्युतिमान ॥” [2014/10m/1d]

  19. “बुद्धिवाद के विकास में, अधिक सुख की खोज में, दुख मिलना स्वाभाविक है ।” ‘कामायनी’ के आधार पर इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2014/15m/3b]

  20. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों की ससन्दर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य का उद्घाटन कीजिए: सुरा सुरभिमय वदन अरुण वे
    नयन भरे आलस अनुराग;
    कल कपोल था जहाँ बिछलता
    कल्पवृक्ष का पीत पराग।
    विकल वासना के प्रतिनिधि वे
    सब मुरझाये चले गये।
    आह! जले अपनी ज्वाला से
    फिर वे जल में गले, गये। [2013/10m/1e]

  21. ‘कामायनी उज्ज्वल चेतना का सुन्दर इतिहास है’ – इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं? [2011/0m/3a]

  22. किन्हीं तीन पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: नित्य-यौवन छवि से हो दीप्त विश्व की करुण कामना मूर्त्ति,
    स्पर्श के आकर्षण से पूर्ण प्रकट करती ज्यों जड़ में स्फूर्त्ति ।
    उषा की पहिली लेखा कांत, माधुरी से भीगी भर मोद,
    मद भरी जैसे उठे सलज्ज भोर की तारक-द्युति की गोद । [2010/20m/1c]

  23. ‘कामायनी’ को जयशंकर प्रसाद की अन्यतम काव्यकृति क्यों कहा जाता है? सतर्क और सोदाहरण अपने मत का उपस्थापन कीजिए । [2007/60m/4]

  24. रूपक तत्त्व की दृष्टि से ‘कामायनी’ की विवेचना करते हुए उसके उद्देश्य पर प्रकाश डालिए। [2005/60m/3]

1.8] निराला

24 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: काँपते हुए किसलय, – झरते पराग समुदय,
    गाते खग नव-जीवन-परिचय, – तरु-मलय-वलय,
    ज्योति प्रपात स्वर्गीय, – ज्ञात छवि प्रथम स्वीय,
    जानकी-नयन-कमनीय प्रथम कंपन तुरीय । [2026/10m/1d]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘राम की शक्तिपूजा’ एक युद्ध-विरोधी कविता है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2026/15m/3b]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: विचलित होने का नहीं देखता मैं कारण,
    हे पुरुषसिंह, तुम भी यह शक्ति करो धारण,
    आराधन का दृढ़ आराधन से दो उत्तर,
    तुम वरो विजय संयत प्राणों से प्राणों पर । [2025/10m/1d]

  4. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कुकुरमुत्ता’ कविता के मूल प्रतिपाद्य को स्पष्ट कीजिए। [2025/15m/4b]

  5. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘निराला’ रचित ‘राम की शक्ति पूजा’ के शिल्प-विधान की समीक्षा कीजिए । [2024/20m/3a]

  6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कुकुरमुत्ता’ की प्रगतिशील चेतना की मूल संवेदना को स्पष्ट कीजिए। [2023/15m/3c]

  7. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: धिक् जीवन को जो पाता ही आया विरोध,
    धिक् साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध ।
    जानकी ! हाय, उद्धार प्रिया का हो न सका । [2022/10m/1e]

  8. भाव, भाषा एवं विचार की दृष्टि से निराला की ‘कुकुरमुत्ता’ कविता का मूल्यांकन कीजिए । [2022/20m/2a]

  9. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: काँपते हुए किसलय, –झरते पराग समुदय,–
    गाते खग नव-जीवन-परिचय, तरु मलय-वलय,
    ज्योतिः प्रपात स्वर्गीय, –ज्ञात छवि प्रथम स्वीय–
    जानकी-नयन-कमनीय प्रथम कम्पन तुरीय। [2021/10m/1d]

  10. ‘राम की शक्तिपूजा’ एक पराजित मन और दूसरे अपराजित मन के अस्तित्व की अनुभूति है । इस कथन की व्याख्या करते हुए निराला के काव्य का मूल्यांकन कीजिए । [2020/15m/4b]

  11. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: आराधन का दृढ़ आराधन से दो उत्तर,
    तुम वरो विजय संयत प्राणों से प्राणों पर,
    रावण अशुद्ध होकर भी यदि कर सका त्रस्त,
    तो निश्चय तुम हो सिद्ध करोगे उसे ध्वस्त,
    शक्ति की करो मौलिक कल्पना, करो पूजन
    छोड़ दो समर जब तक न सिद्धि हो, रघुनंदन ! [2019/10m/1d]

  12. ‘राम की शक्ति पूजा’ में निराला के आत्मसंघर्ष की भी व्यथा-कथा है ।’ सोदाहरण स्पष्ट कीजिये । [2019/15m/2c]

  13. “निराला कृत ‘कुकुरमुत्ता’ में व्यंग्य-विद्रूप के साथ भारतीय अस्मिता का जयघोष है”– युक्तियुक्त उत्तर दीजिए । [2018/15m/2c]

  14. “निराला की रचना ‘कुकुरमुत्ता’ अनुभूतिगत एवं अभिव्यक्तिगत दोनों स्तरों पर काव्य-आभिजात्य से मुक्ति का महत् प्रयास है ।” इस कथन की व्याख्या करते हुए निराला के काव्य-सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए । [2017/15m/3b]

  15. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) प्रस्तुत करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का परिचय दीजिए: शत घूर्णावर्त, तरंग भंग, उठते पहाड़
    जल राशि-राशि जल पर चढ़ता खाता पछाड़
    तोड़ता बंध-प्रतिसंध धरा, हो स्फीत वक्ष
    दिग्विजय-अर्थ प्रतिपल समर्थ बढ़ता समक्ष । [2016/10m/1e]

  16. ‘राम की शक्तिपूजा’ का आज के समय में नया पाठ क्या हो सकता है, स्पष्ट कीजिए। [2015/20m/4a]

  17. सोदाहरण विवेचित कीजिए कि ‘राम की शक्तिपूजा’ के बाद निराला की रचनाओं में आकांक्षा-पूर्ति के स्वप्न क्रमशः कम होते गए हैं । [2014/20m/4a]

  18. इस बात पर विचार कीजिए कि ‘राम की शक्तिपूजा’ की संरचना में एक पराजित और दूसरे अपराजित मन की अस्तित्वानुभूति के साथ-साथ ‘तुलसीदास’ और ‘सरोज स्मृति’ का सार भी सन्निहित है। [2013/25m/4b]

  19. निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनका काव्य-सौन्दर्य उद्घाटित कीजिए: नयनों का नयनों से गोपन प्रिय संभाषण ।
    पलकों का नव पलकों पर प्रथमोत्थान पतन ॥
    काँपते हुए किसलय, झरते पराग समुदय ।
    गाते खग नव परिचय, तरु मलय-वलय । [2011/20m/1c]

  20. निराला जीवन के राग-विराग के विशिष्ट कवि हैं – विवेचन कीजिए । [2010/0m/4a]

  21. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उनकी काव्यगत विशेषताओं को भी स्पष्ट कीजिए: “ये अश्रु राम के” आते ही मन में विचार,
    उद्वेल हो उठा शक्ति-खेल-सागर अपार,
    हो श्वसित पवन-उनचास, पिता-पक्ष से तुमुल,
    एकत्र वक्ष पर बहा वाष्प को उड़ा अतुल,
    शत घूर्णावर्त, तरंग-भंग उठते पहाड़,
    जल राशि-राशि जल पर चढ़ता खाता पछाड़,
    तोड़ता बन्ध-प्रतिसन्ध धरा, हो स्फीत-वक्ष,
    दिग्विजय-अर्थ प्रतिपल समर्थ बढ़ता समक्ष । [2009/20m/1c]

  22. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: “धिक् जीवन को जो पाता ही आया विरोध,
    धिक् साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध ।
    जानकी ! हाय, उद्धार प्रिया का हो न सका ।
    वह एक और मन रहा राम का जो न थका,
    जो नहीं जानता दैन्य, नहीं जानता विनय
    कर गया भेद वह मायावरण प्राप्त कर जय,
    बुद्धि के दुर्ग पहुँचा विद्युत्-गति हतचेतन
    राम में जगी स्मृति, हुए सजग पा भाव प्रमन ।” [2007/20m/1b]

  23. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भसहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: बैठे मारुति देखते राम-चरणारविन्द
    युग ‘अस्ति-नास्ति’ के एक-रूप, गुण-गण-अनिन्द्य
    साधना-मध्य भी साम्य-वाम-कर दक्षिण-पद,
    दक्षिण करतल पर वाम चरण, कपिवर गद्गद। [2005/20m/1d]

  24. ‘कुकुरमुत्ता’ के संदर्भ में निराला की प्रगतिशील चेतना पर प्रकाश डालिए। [2005/60m/4]

1.9] दिनकर

19 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: कुरुक्षेत्र “अन्ततः एक साधारण मनुष्य का शंकाकुल हृदय ही है, जो मस्तिष्क के स्तर पर चढ़कर बोल रहा है ।” इस कथन की व्याख्या कीजिए । [2026/15m/4b]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “युद्ध की समस्या मनुष्य की सारी समस्याओं की जड़ है” – दिनकर के ‘कुरुक्षेत्र’ काव्य के आधार पर इस कथन की सार्थकता पर प्रकाश डालिए । [2025/15m/3b]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कुरुक्षेत्र’ के आधार पर ‘दिनकर’ की युग-चेतना पर प्रकाश डालिए । [2024/15m/4b]

  4. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: बुद्धि के पवमान में उड़ता हुआ असहाय
    जा रहा तू किस दिशा की ओर को निरुपाय?
    लक्ष्य क्या? उद्देश्य क्या? क्या अर्थ?
    यह नहीं यदि ज्ञात, तो विज्ञान का श्रम व्यर्थ। [2023/10m/1d]

  5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “युद्ध की समस्या मनुष्य की सारी समस्याओं की जड़ है।” इस कथन के आलोक में दिनकर के ‘कुरुक्षेत्र’ का मूल्यांकन कीजिए। [2023/15m/4c]

  6. “दिनकर ने ‘कुरुक्षेत्र’ में युधिष्ठिर और भीष्म के माध्यम से अपने ही मानसिक अंतर्द्वंद्वों को अभिव्यक्त किया है ।” कथन का तर्कपूर्ण विवेचन कीजिए । [2022/15m/3c]

  7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “दिनकर युगचेता कवि हैं।” कुरुक्षेत्र से उदाहरण देते हुए इस कथन की सत्यता प्रमाणित कीजिए। [2021/15m/3c]

  8. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: शोषण की शृंखला के हेतु बनती जो शांति,
    युद्ध है, यथार्थ में, व’ भीषण अशांति है;
    सहना उसे हो मौन, हार मनुजत्व की है,
    ईश की अवज्ञा घोर, पौरुष की श्रांति है;
    पातक मनुष्य का है, मरण मनुष्यता का,
    ऐसी शृंखला में धर्म विप्लव है, क्रांति है । [2020/10m/1d]

  9. “ ‘कुरुक्षेत्र’ एक साधारण मनुष्य का शंकाकुल हृदय है, जो मस्तिष्क के स्तर पर चढ़कर बोल रहा है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2020/20m/3a]

  10. “कुरुक्षेत्र में युग प्रबुद्ध उद्विग्न मानस का जो द्वन्द्व चित्रित हुआ है, उससे उसकी प्रबन्धात्मकता भी प्रभावित हुई है ।” पक्षापक्ष विमर्श कीजिए । [2018/20m/3a]

  11. “दिनकर की रचना ‘कुरुक्षेत्र’ के सृजन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयोजन ‘शिवेतरक्षतये’ भी है ।” – अपने मत को सोदाहरण एवं तर्क सहित प्रस्तुत कीजिए । [2017/20m/4a]

  12. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ-सहित व्याख्या (लगभग 150 शब्दों में) प्रस्तुत करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का परिचय दीजिए: बालहीना माता की पुकार कभी आती, और आता आर्त्तनाद पितृहीन बाल का;
    आँख पड़ती है जहाँ, हाय वहीं देखता हूँ सेंदुर पुँछा हुआ सुहागिनी के भाल का;
    बाहर से भाग कक्ष में जो छिपता हूँ कभी, तो भी सुनता हूँ अट्टहास क्रूर काल का;
    और सोते-जागते में चौंक उठता हूँ, मानो शोणित पुकारता हो अर्जुन के लाल का । [2016/10m/1d]

  13. युद्ध की विभीषिका को दिनकर ने अपने काव्य ‘कुरुक्षेत्र’ में किस प्रकार रेखांकित किया है? समीक्षा कीजिए । [2016/15m/4b]

  14. दिनकर की रचनाओं के संदेश अपनी भाषा में लिखिए। [2015/15m/4c]

  15. निम्नलिखित काव्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए: शांति-बीन तब तक बजती है
    नहीं सुनिश्चित सुर में,
    स्वर की शुद्ध प्रतिध्वनि जब तक
    उठे नहीं उर-उर में ।
    यह न बाह्य उपकरण, भार बन
    जो आवे ऊपर से,
    आत्मा की यह ज्योति, फूटती
    सदा बिमल अंतर से ॥ [2014/10m/1c]

  16. दिनकर की काव्य भाषा की उन विशेषताओं पर उदाहरण-सहित विचार कीजिए जो उन्हें लोकप्रिय बनाती हैं । [2014/15m/4c]

  17. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों की ससन्दर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य का उद्घाटन कीजिए: ईश जानें, देश का लज्जा-विषय
    तत्त्व है कोई कि केवल आवरण
    उस हलाहल-सी कुटिल द्रोहाग्नि का
    जो कि जलती आ रही चिरकाल से
    स्वार्थ-लोलुप सभ्यता के अग्रणी
    नायकों के पेट में जठराग्नि-सी। [2013/10m/1d]

  18. युद्ध और शांति की समस्या वास्तव में सामाजिक समता की समस्या है – ‘कुरुक्षेत्र’ के आधार पर विचार कीजिए । [2010/60m/3b]

  19. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भसहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: भूल रहे हो धर्मराज, तुम,
    अभी हिंस्र भूतल है,
    खड़ा चतुर्दिक् अहंकार है,
    खड़ा चतुर्दिक् छल है।
    मैं भी हूँ सोचता, जगत से
    कैसे उठे जिघांसा।
    किस प्रकार फैले पृथ्वी पर
    करुणा, प्रेम, अहिंसा। [2005/20m/1c]

1.10] अज्ञेय

18 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: एक लंबी कविता के रूप में ‘असाध्य वीणा’ के काव्य-शिल्प का विश्लेषण कीजिए । [2026/15m/2c]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: सुना आपने जो वह मेरा नहीं,
    न वीणा का था:
    वह तो सब कुछ की तथता थी
    महाशून्य, वह महामौन
    अविभाज्य, अनाप्त, अद्रवित, अप्रमेय
    जो शब्दहीन सब में गाता है । [2025/10m/1e]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘असाध्य वीणा’ के परिप्रेक्ष्य में ‘अज्ञेय’ के काव्यगत वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालिए । [2024/15m/3b]

  4. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: तू गा:
    मेरे अँधियारे अंतस् में आलोक जगा
    स्मृति का
    श्रुति का:
    तू गा, तू गा, तू गा, तू गा [2023/10m/1e]

  5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “ ‘असाध्य वीणा’ में अज्ञेय के कवि-कर्म का क्रमिक विकास विभिन्न स्तर पर अभिव्यक्त हुआ है।” सम्यक् विवेचना कीजिए। [2023/15m/4b]

  6. ‘असाध्य वीणा’ कविता का मूल स्रोत क्या है? कवि ने कविता-सृजन की प्रक्रिया को किन स्तरों पर प्रस्तुत किया है? [2022/15m/2c]

  7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: अज्ञेय द्वारा रचित कविता ‘असाध्य वीणा’ की मूल संवेदना स्पष्ट कीजिए। [2021/20m/3a]

  8. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: अलस अँगड़ाई लेकर मानो जाग उठी थी वीणा:
    किलक उठे थे स्वर-शिशु ।
    नीरव पद रखता जालिक मायावी
    सधे करों से धीरे-धीरे
    डाल रहा था जाल हेम तारों का । [2020/10m/1e]

  9. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: अवतरित हुआ संगीत स्वयंभू
    जिसमें सोता है अखण्ड
    ब्रह्मा का मौन
    अशेष प्रभामय । [2018/10m/1e]

  10. ‘असाध्य वीणा’ के किरीटी तरु में जो ध्वनियाँ समाहित हुईं और वीणा वादन के बीच जो ध्वनियाँ झंकृत हुईं उनके साम्य वैषम्य पर विचार प्रस्तुत कीजिए । [2018/15m/3c]

  11. “अज्ञेय ने ‘असाध्यवीणा’ कविता में अनेक मिथकों के माध्यम से अभीष्ट एवं सार्थक बिम्बों का सृजन किया है ।” अज्ञेय की काव्य-कला के संदर्भ में विचार कीजिए । [2017/15m/3c]

  12. सिद्ध कीजिए कि ‘असाध्य वीणा’ सृजनात्मकता के रहस्य को उसकी समग्रता में अभिव्यक्त करती है । [2016/20m/3a]

  13. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: सबने भी अलग-अलग संगीत सुना
    इसको
    वह कृपा वाक्य था प्रभुओं का
    उसको
    आतंक मुक्ति का आश्वासन
    इसको
    वह भरी तिजोरी में सोने की खनक।
    उसे
    बटुली में बहुत दिनों के बाद अन्न की सोंधी खुशबू।
    किसी एक को नयी वधू की सहमी सी पायल ध्वनि
    किसी दूसरे को शिशु की किलकारी
    एक किसी को जाल फँसी मछली की तड़पन–
    एक अपर को चहक मुक्त नभ में उड़ती चिड़िया की।
    एक तीसरे को मंडी की ठेलमठेल, ग्राहकों की आस्पर्धा भली बोलियाँ,
    चौथे को मंदिर की ताल-युक्त घंटा-ध्वनि।
    और पाँचवें को लोहे पर सधे हथौड़े की सम चोटें
    और छठें को लंगर पर कसमसा रही नौका पर लहरों की अविराम थपक
    बटिया पर चमरौधे की रुंधी चाम सातवें के लिए–
    और आठवें को कुलिया की कटी मेड़ से बहते जल की छुल-छुल।
    इसे गमक नट्टिन की ऐड़ी के घुँघरू की।
    उसे युद्ध का ढोल।
    इसे संझा-गोधूली की लघु टुन-टुन
    उसे प्रलय का डमरू नाद।
    इसको जीवन की पहली अंगड़ाई
    पर उसको महाजृंभ विकराल काल
    सब डूबे, तिरे, झिपे जागे
    हो रहे वशंवद स्तब्ध
    इयत्ता सबकी अलग-अलग जागी। [2015/10m/1e]

  14. निम्नलिखित काव्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का उद्घाटन कीजिए: “श्रेय नहीं कुछ मेरा:
    मैं तो डूब गया था स्वयं शून्य में –
    वीणा के माध्यम से अपने को मैंने
    सब-कुछ को सौंप दिया था –
    सुना आपने जो वह मेरा नहीं,
    न वीणा का था:
    वह तो सब-कुछ की तथता थी
    महाशून्य
    वह महामौन
    अविभाज्य, अनाप्त, अद्रवित, अप्रमेय
    जो शब्दहीन
    सब में गाता है ।” [2014/10m/1e]

  15. अन्तस् और बाह्य जगत की एकाकारता के सजीव प्रतीक के रूप में ‘असाध्यवीणा’ की समीक्षा कीजिए। [2013/25m/4a]

  16. अज्ञेय की कविता व्यक्तित्व के खोज की कविता है या व्यक्तित्व के विलयन की? ‘असाध्यबीणा’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए । [2011/60m/3b]

  17. किन्हीं तीन पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौन्दर्य को उद्घाटित कीजिए: “ओ विशाल तरु !
    शत-सहस्र पल्लवन-पतझरों ने जिसका नित रूप सँवारा,
    कितनी बरसातों कितने खद्योतों ने आरती उतारी,
    दिन भौँरे कर गये गुंजरित,
    रातों में झिल्ली ने
    अनथक मंगल-गान सुनाये,
    साँझ-सवेरे अनगिन
    अनचीन्हे खग-कुल की मोद-भरी क्रीड़ा-काकलि
    डाली-डाली को कँपा गयी –” [2010/20m/1d]

  18. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: “श्रेय नहीं कुछ मेरा:
    मैं तो डूब गया था स्वयं शून्य में –
    वीणा के माध्यम से अपने को मैंने
    सब कुछ को सौंप दिया था –
    सुना आपने जो वह मेरा नहीं,
    न वीणा का था:
    वह तो सब कुछ की तथता थी
    महाशून्य
    वह महामौन
    अविभाज्य, अनाप्त, अद्रवित, अप्रमेय
    जो शब्दहीन
    सबमें गाता है ।” [2007/20m/1c]

1.11] मुक्तिबोध

20 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: पिस गया वह भीतरी
    औ’ बाहरी दो कठिन पाटों बीच,
    ऐसी ट्रैजिडी है नीच !! [2026/10m/1e]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘ब्रह्मराक्षस’ कविता में व्यक्त जीवन दर्शन की समीक्षा कीजिए । [2026/15m/3c]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘ब्रह्मराक्षस’ कविता की प्रतीक-योजना पर प्रकाश डालिए। [2025/15m/4c]

  4. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: अति-प्रफुल्लित कंटकित तन-मन वही
    करता रहा अनुभव कि नभ ने भी
    विनत हो मान ली है श्रेष्ठता उसकी !! [2024/10m/1d]

  5. ‘ब्रह्मराक्षस’ अस्तित्ववादी मान्यताओं और खंडित व्यक्तित्व का प्रतीक है । इस कथन के आलोक में ‘ब्रह्मराक्षस’ कविता की मूल संवेदना पर प्रकाश डालिए । [2022/15m/4b]

  6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: मुक्तिबोध की कविता ‘ब्रह्मराक्षस’ में अंतःस्यूत फैंटेसी को व्याख्यायित कीजिए। [2021/15m/4b]

  7. ‘मुक्तिबोध अपनी कविता में एक सच्चा-खरा और संघर्षशील संसार रचते हैं ।’ इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2020/15m/2c]

  8. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: महत्ता के चरण में था
    विषादाकुल मन !
    मेरा उसी से उन दिनों होता मिलन यदि
    तो व्यथा उसकी स्वयं जीकर
    बताता मैं उसे उसका स्वयं का मूल्य
    उसकी महत्ता ! [2019/10m/1c]

  9. ‘ब्रह्मराक्षस के मिथकीय प्रयोग’ की व्याख्या करते हुये मध्यवर्गीय जीवन की त्रासदी पर प्रकाश डालिये । [2019/20m/3a]

  10. “मुक्तिबोध रचित ‘ब्रह्मराक्षस’ की उपलब्धि है भयानक अंगीरस, तिलिस्मी ‘वस्तु’ और आवेग-कल्पना-संवेदना का संगम ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । [2018/15m/3b]

  11. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: पिस गया वह भीतरी
    औ’ बाहरी दो कठिन पाटों वीच,
    ऐसी ट्रेजिडी है नीच !!
    बावड़ी में वह स्वयं
    पागल प्रतीकों में निरन्तर कह रहा
    वह कोठरी में किस तरह
    अपना गणित करता रहा
    औ’ मर गया । [2017/10m/1e]

  12. “मुक्तिबोध ने ‘ब्रह्मराक्षस’ कविता में फैण्टेसी शैली के माध्यम से कविता जैसी विधा में नाटकीय प्रभाव की सृष्टि की है ।” – इस कथन की तर्क एवं उदाहरण सहित विवेचना कीजिए । [2017/15m/4b]

  13. वैश्वीकृत परिदृश्य में मुक्तिबोध की कविता का पुनर्पाठ प्रस्तुत कीजिए । [2016/15m/3b]

  14. मुक्तिबोध की कविता में आधुनिकताबोध के नये आयाम के साथ आत्मबोध के स्वर भी हैं। विचार प्रस्तुत कीजिए। [2015/20m/2a]

  15. निम्नलिखित कवितांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य और प्रासंगिकता के आयामों का उद्घाटन कीजिए:– … ये गरजती, गूँजती आन्दोलिता
    गहराइयों से उठ रहीं ध्वनियाँ, अतः
    उद्भ्रान्त शब्दों के नये आवर्त में
    हर शब्द निज प्रति-शब्द को भी काटता,
    ‘वह रूप अपने बिम्ब से ही जूझ
    विकृताकार-कृति
    है बन रहा
    ध्वनि लड़ रही अपनी प्रतिध्वनि से यहाँ’। [2012/12m/1d]

  16. समकालीन दौर में भी मुक्तिबोध की कविता का पुनर्पाठ लगातार हो रहा है। समकालीन कविता में मुक्तिबोध की कविता किस तरह संस्थित है? [2012/0m/4a]

  17. नई कविता के आत्मसंघर्ष का सर्वोत्तम रूप मुक्तिबोध की कविताओं में मिलता है – इस विषय में अपने विचार प्रकट कीजिए । [2010/60m/4b]

  18. क्या मुक्तिबोध के आत्मसंघर्ष में सामाजिक संघर्ष भी व्यक्त हुआ है? – मुक्तिबोध के काव्य के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए । [2009/0m/4a]

  19. नई कविता के दायरे में रहते हुए मुक्तिबोध की काव्यशैली में प्रगतिशीलता का निर्वहन हुआ है – स्पष्ट कीजिए । [2009/60m/4b]

  20. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या करते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए: मैं ब्रह्मराक्षस का सजल-उर शिष्य
    होना चाहता
    जिससे कि उसका वह अधूरा कार्य,
    उसकी वेदना का स्रोत
    संगत, पूर्ण निष्कर्षों तलक
    पहुँचा सकूँ । [2007/20m/1d]

1.12] नागार्जुन

16 questions

  1. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: दलित विमर्श के परिप्रेक्ष्य में ‘हरिजन गाथा’ कविता की समीक्षा कीजिए । [2026/15m/4c]

  2. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: छोटे-छोटे मोती जैसे
    उसके शीतल तुहिन कणों को,
    मानसरोवर के उन स्वर्णिम
    कमलों पर गिरते देखा है । [2024/10m/1e]

  3. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: नागार्जुन के काव्य-वैविध्य पर सोदाहरण प्रकाश डालिए । [2024/15m/3c]

  4. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: नागार्जुन रचित ‘अकाल और उसके बाद’ की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिए । [2024/15m/4c]

  5. ‘हरिजन गाथा’ कविता के आधार पर नागार्जुन की जनवादी दृष्टि की मीमांसा कीजिए । [2022/15m/4c]

  6. निम्नलिखित की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों में कीजिए: दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद
    धुआँ उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद
    चमक उठी घर भर की आँखें कई दिनों के बाद
    कौए ने खुजलाई पाँखें कई दिनों के बाद। [2021/10m/1e]

  7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘हरिजन गाथा’ कविता की मूल संवेदना पर प्रकाश डालिए। [2021/15m/4c]

  8. नागार्जुन की कविता में प्रकृति वर्णन का विवेचन कीजिए । [2020/15m/4c]

  9. निम्नलिखित काव्यांशों की लगभग 150 शब्दों में ऐसी व्याख्या कीजिए कि इसमें निहित काव्य-मर्म भी उद्घाटित हो सके: जाने दो, वह कवि-कल्पित था,
    मैने तो भीषण जाड़ों में
    नभ-चुंबी कैलास शीर्ष पर,
    महामेघ को झंझानिल से
    गरज-गरज भिड़ते देखा है । [2019/10m/1e]

  10. ‘अकाल के बाद’ कविता की मूल संवेदना को सोदाहरण विवेचित कीजिये । [2019/15m/3c]

  11. “नागार्जुन अकाल को प्राकृतिक अभिशाप के रूप में कम, मानवीय अभिशाप के रूप में ज्यादा देखते हैं ।” – इस कथन के आलोक में नागार्जुन के काव्य की समीक्षा कीजिए । [2017/15m/4c]

  12. नागार्जुन की लोक-दृष्टि के आधारभूत तत्त्व कौन-कौन से हैं? समीक्षा कीजिए । [2016/15m/3c]

  13. बाबा नागार्जुन नये काव्य में किन अर्थों में महत्त्वपूर्ण हैं, स्पष्ट कीजिए। [2015/15m/4b]

  14. नागार्जुन की कविता लोक-जीवन की भूमि से उग कर, प्रतिबद्धता पर आरूढ हो, व्यंग्य के शिखर का स्पर्श करती है । – इस कथन की पुष्टि कीजिए । [2014/15m/4b]

  15. निम्नलिखित कवितांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य और प्रासंगिकता के आयामों का उद्घाटन कीजिए:– दिल ने कहा–दलित माओं के
    सब बच्चे अब बागी होंगे
    अग्निपुत्र होंगे वे, अंतिम
    विप्लव में सहभागी होंगे
    दिल ने कहा–अरे यह बच्चा
    सचमुच अवतारी वराह है
    इसकी भावी लीलाओं का
    सारी धरती चरागाह है [2012/12m/1e]

  16. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उनकी काव्यगत विशेषताओं को भी स्पष्ट कीजिए: दुर्गम बर्फ़ानी घाटी में
    शत-सहस्र फुट की ऊँचाई पर
    अलख नाभि से उठने वाले
    निज के ही उन्मादक परिमल
    के पीछे धावित हो-होकर
    तरल-तरुण कस्तूरी-मृग को
    अपने पर चिढ़ते देखा है,
    बादल को घिरते देखा है । [2009/20m/1d]

Cover of the UPSC Mains Topic-wise and Year-wise PYQs book (2013–2026)

From the Optional Province team

Strengthen your GS papers

Our UPSC Mains Topic-wise & Year-wise PYQ Book (2013–2026) maps every GS question to the syllabus, so you know what UPSC asks and how often. Now available as a hard copy and an eBook.

Buy Hard Copy on AmazonBuy eBook (PDF)

Download a free sample

Spotted an error? Tell us.

We classify every PYQ with care, but mistakes can slip in. If a question is in the wrong topic, has a typo, the wrong year, or is missing, let us know. We review every report and update the page.

Report an Error

« Previous: हिंदी गद्य की अन्य विधाएँ · Next: खंड ख: गद्य »

Back to: Hindi Literature Optional PYQs – Topic-wise

Last updated: 2 November 2026