Every question from the Hindi Literature Optional papers of UPSC Mains 2026, placed in its syllabus unit and checked against all questions asked from 2013 to 2025. See what was familiar, what came back and what was new.
Other years:
What stood out in 2026
- More marks than usual: हिंदी साहित्य का इतिहास (132 marks, against an average of 85); आलोचना (30 marks, against an average of 20).
- Fewer marks than usual: कथा साहित्य (15 marks, against an average of 39); हिंदी भाषा और नागरी लिपि का इतिहास (178 marks, against an average of 199).
- 2 questions were close repeats of an earlier paper: Q3a (Paper I), first seen in 2015; Q4b (Paper II), first seen in 2020.
- Every question came from a topic UPSC had asked recently.
Which units got the marks in 2026
Marks asked from each unit in 2026 (dark bar) against its average for 2013–2025 (grey bar).
Paper I
| Unit | 2026 | Average 2013–25 |
|---|---|---|
| हिंदी भाषा और नागरी लिपि का इतिहास | 178 | 199 |
| हिंदी साहित्य का इतिहास | 132 | 85 |
| कथा साहित्य | 15 | 39 |
| नाटक और रंगमंच | 30 | 33 |
| आलोचना | 30 | 20 |
| हिंदी गद्य की अन्य विधाएँ | 15 | 25 |
Paper II
| Unit | 2026 | Average 2013–25 |
|---|---|---|
| खंड क: काव्य | 200 | 200 |
| खंड ख: गद्य | 200 | 200 |
A question that fits two units is split equally between them.
Paper I
Q1a. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): आरम्भिक हिन्दी का वैशिष्ट्य (10 marks)
Q1b. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): अवधी का व्याकरणिक रूप (10 marks)
Q1c. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): दक्खिनी हिन्दी का क्षेत्र एवं भाषा-स्वरूप (10 marks)
Q1d. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): हिन्दी और उसकी बोलियों का अंतर्सम्बन्ध (10 marks)
Q1e. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): देवनागरी लिपि में सुधार समिति द्वारा किए गए संशोधन (10 marks)
Q2a. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: संविधान में वर्णित राजभाषा-संबंधी प्रावधानों की विवेचना कीजिए। (20 marks)
Q2b. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: रहीम की काव्यभाषा का सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए। (15 marks)
Q2c. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में हिन्दी भाषा के विकास का सर्वेक्षण कीजिए। (15 marks)
Q3a. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: मध्यकाल में साहित्यिक भाषा के रूप में ब्रजभाषा के विकास पर प्रकाश डालिए। (20 marks)
Q3b. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: पहाड़ी हिन्दी की प्रमुख बोलियों की विशेषताएँ बताइए। (15 marks)
Q3c. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: नाथ-साहित्य में खड़ी बोली का आरंभिक स्वरूप स्पष्ट कीजिए। (15 marks)
Q4a. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: खड़ी बोली हिन्दी के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उसके मानकीकरण पर प्रकाश डालिए। (20 marks)
Q4b. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: हिन्दी-सूफी कवियों की लोकोन्मुखता को सोदाहरण निरूपित कीजिए। (15 marks)
Q4c. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “हिन्दी नई चाल में ढली।” इस कथन की तर्कपूर्ण व्याख्या कीजिए। (15 marks)
Q5a. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): तुलसी का समन्वयवाद (10 marks)
Q5b. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): शुक्लोत्तर साहित्येतिहास-लेखन की प्रमुख विशेषताएँ (10 marks)
Q5c. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): जयशंकर प्रसाद के काव्य में मानवीय भूमि (10 marks)
Q5d. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): हजारीप्रसाद द्विवेदी की आलोचना-दृष्टि का सांस्कृतिक पक्ष (10 marks)
Q5e. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): आधुनिक हिन्दी रंगमंच की चुनौतियाँ (10 marks)
Q6a. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “भारतेन्दु के नाटक सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के औजार थे।” इस कथन की तर्कसम्मत व्याख्या कीजिए। (20 marks)
Q6b. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: रीतिमुक्त काव्यधारा में अभिव्यक्त वैयक्तिकता की विवेचना कीजिए। (15 marks)
Q6c. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “अज्ञेय के काव्य में व्यक्ति और समाज का द्वंद्व है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए। (15 marks)
Q7a. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: हिन्दी की मनोविश्लेषणवादी आलोचना का विकास निरूपित कीजिए। (20 marks)
Q7b. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: भीष्म साहनी के उपन्यासों में साम्प्रदायिकता के यथार्थ का चित्रण कीजिए। (15 marks)
Q7c. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “भक्तिकाल साहित्यिक उत्कृष्टता का काल है।” स्पष्ट कीजिए। (15 marks)
Q8a. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “पुनर्जागरण भारत में नई मानवता के जन्म का आंदोलन है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए। (20 marks)
Q8b. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “निराला का काव्य छंद के बंधन से मुक्ति का प्रयास है।” सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। (15 marks)
Q8c. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: हिन्दी ललित निबंध में डॉ॰ विद्यानिवास मिश्र का योगदान रेखांकित कीजिए। (15 marks)
Paper II
Q1a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: सब रग तंत रबाब तन, विरह बजावै नित्त ।
और न कोई सुणि सकै, कै साईं कै चित्त ॥
बिरहा बुरहा जनि कहौ, बिरहा है सुलितान ।
जिहि घट बिरह न संचरै, सो घट सदा मसान ॥ (10 marks)
Q1b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: दादुर मोर कोकिला पीऊ
गिरै बीजु, घट रहै न जीऊ ।
पुष्य नखत सिर ऊपर आवा
हौं बिनु नाह, मंदिर को छावा ॥ (10 marks)
Q1c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: अंधकार के अट्टहास-सी मुखरित सतत चिरंतन सत्य ।
छिपी सृष्टि के कण कण में तू, यह सुंदर रहस्य है नित्य ।
जीवन तेरा क्षुद्र अंश है, व्यक्त नील घन माला में ।
सौदामिनी-संधि-सा सुंदर, क्षण भर रहा उजाला में । (10 marks)
Q1d. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: काँपते हुए किसलय, – झरते पराग समुदय,
गाते खग नव-जीवन-परिचय, – तरु-मलय-वलय,
ज्योति प्रपात स्वर्गीय, – ज्ञात छवि प्रथम स्वीय,
जानकी-नयन-कमनीय प्रथम कंपन तुरीय । (10 marks)
Q1e. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए (उत्तर स्वयं की भाषा में लिखिए): निम्नलिखित काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: पिस गया वह भीतरी
औ’ बाहरी दो कठिन पाटों बीच,
ऐसी ट्रैजिडी है नीच !! (10 marks)
Q2a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: बिहारी की काव्य-भाषा और सौंदर्य-दृष्टि की व्याख्या कीजिए । (20 marks)
Q2b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: कामायनी के श्रद्धा सर्ग में व्यक्त मानवतावादी दृष्टि की विवेचना कीजिए । (15 marks)
Q2c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: एक लंबी कविता के रूप में ‘असाध्य वीणा’ के काव्य-शिल्प का विश्लेषण कीजिए । (15 marks)
Q3a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: कबीर की भक्ति और उनकी सामाजिक दृष्टि के बीच के अंतर्संबंध की विवेचना कीजिए । (20 marks)
Q3b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘राम की शक्तिपूजा’ एक युद्ध-विरोधी कविता है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । (15 marks)
Q3c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘ब्रह्मराक्षस’ कविता में व्यक्त जीवन दर्शन की समीक्षा कीजिए । (15 marks)
Q4a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘पद्मावत’ के आधार पर जायसी की स्त्री-दृष्टि का विश्लेषण कीजिए । (20 marks)
Q4b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: कुरुक्षेत्र “अन्ततः एक साधारण मनुष्य का शंकाकुल हृदय ही है, जो मस्तिष्क के स्तर पर चढ़कर बोल रहा है ।” इस कथन की व्याख्या कीजिए । (15 marks)
Q4c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: दलित विमर्श के परिप्रेक्ष्य में ‘हरिजन गाथा’ कविता की समीक्षा कीजिए । (15 marks)
Q5a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: वह न बैकुंठ जाएगी तो क्या ये मोटे-मोटे लोग जाएँगे, जो ग़रीबों को दोनों हाथों से लूटते हैं, और अपने पाप को धोने के लिए गंगा में नहाते हैं और मंदिरों में जल चढ़ाते हैं । (10 marks)
Q5b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: उन्हें आसन से उठते देख, हाथ जोड़कर उसने निवेदन किया – “परंतु देव, भगवान तथागत ने तो वेश्या अंबपाली को भी संघ में शरण दी थी ।”
“वेश्या स्वतंत्र नारी है, देवी ।”
स्थविर ने आसन से उठते हुए उत्तर दिया । (10 marks)
Q5c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: बावन ने दो आज़ाद देशों की, हिंदुस्तान और पाकिस्तान की ईमानदारी को, इंसानियत को बस दो डग में ही नाप लिया । (10 marks)
Q5d. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: छायावादी मुहावरे में कहा जाता है कि ‘मरकत शिला पर हीरक कण’ बिखरे हैं । लेकिन मैं छायावादी नहीं हूँ और मुझे दूब की हरियाली पर ओस मरकत शिला पर हीरक कण की अपेक्षा कहीं अधिक सुंदर और प्राणवान दिखती है । (10 marks)
Q5e. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: निम्नलिखित अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 150 शब्दों (प्रत्येक) में कीजिए: जिस मीरा को मैंने वर्षों जाना है, वह अब पास-सी नहीं लगती, अपनी-सी नहीं लगती । उसे मैंने छू-छू कर छुआ था, चूम-चूम कर चूमा था, पर मन पर जब मोह और प्यार की उछलन आती है, तो मीरा नहीं मन्नो की आँखें ही सगी दिखती हैं । (10 marks)
Q6a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘गोदान’ के आधार पर प्रेमचंद के उपन्यास-विषयक दृष्टिकोण की विवेचना कीजिए । (20 marks)
Q6b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘स्कन्दगुप्त’ ऐतिहासिक कथानक के बावजूद अपने समय के राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रश्नों पर विचार करता है ।” इस कथन की सोदाहरण समीक्षा कीजिए । (15 marks)
Q6c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कविता क्या है’ निबंध के आधार पर रामचंद्र शुक्ल की सौंदर्य दृष्टि की विवेचना कीजिए । (15 marks)
Q7a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘मैला आँचल’ आंचलिक उपन्यास होते हुए भी अपने समय के बदलते हुए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को प्रस्तुत करता है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । (20 marks)
Q7b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘आषाढ़ का एक दिन’ साहित्यकार और राजसत्ता के बीच के जटिल संबंध का परीक्षण करता है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । (15 marks)
Q7c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘कुटज’ में व्यक्त जीवन-दृष्टि और उसकी निबंध-शैली का विश्लेषण कीजिए । (15 marks)
Q8a. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: “‘बदबू’ औद्योगिक-पूँजीवादी सभ्यता की आलोचना करने वाली कहानी है ।” इस कथन की समीक्षा कीजिए । (20 marks)
Q8b. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: ‘टूटना’ कहानी के आधार पर राजेन्द्र यादव की कथा-दृष्टि का विश्लेषण कीजिए । (15 marks)
Q8c. निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए: गुलाब राय के निबंध ‘भारतीय संस्कृति’ में व्यक्त सांस्कृतिक दृष्टि की विवेचना कीजिए । (15 marks)
Spotted something wrong?
If a question is in the wrong unit or a match looks wrong, please report an error.
Related: Overall Hindi Literature PYQ analysis · Year-wise question papers · Topic-wise PYQs

